सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए वांरट जारी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 18 Nov 2021

sapna chaudhary

लखनऊ। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी पर अपने फैन्‍स का दिल तोड़ने का आरोप लगा है। बड़ी बात यह है कि यह मामला अदालत तक पहुंच गया है। लखनऊ की एक अदालत ने मशहूर नृत्यांगना सपना चौधरी के खिलाफ एक कार्यक्रम को मनमाने तरीके से रद्द करने और टिकट खरीदने वालों को उनका धन वापस नहीं करने के मामले में बुधवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी की अदालत ने वारंट जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई की तारीख 22 नवंबर नियत की है। दारोगा फिरोज खान ने 14 अक्टूबर 2018 को इस सिलसिले में आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में सपना के अलावा कार्यक्रम के आयोजक जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय को भी आरोपी बनाया गया था।

स्मृति उपवन में हजारों की संख्या में लोग आए थे

मुकदमे में आरोप है कि सपना चौधरी को 13 अक्टूबर 2018 को स्मृति उपवन में कार्यक्रम पेश करना था। इसके लिए 300 रुपये प्रति टिकट की दर से टिकट बेचे गए थे। कार्यक्रम के लिए स्मृति उपवन में हजारों की संख्या में लोग आए थे लेकिन जब सपना रात 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचीं तो भीड़ ने टिकट का धन वापस देने की मांग को लेकर हंगामा किया था।

हालांकि, उन्हें पैसे वापस नहीं किए गए। अदालत इस प्रकरण में मामला खत्म करने के अनुरोध वाली सपना चौधरी की याचिका को पहले ही खारिज कर चुकी है।

आधी रात को सुनसान रोड पर लड़की ने लिफ्ट मांगने के लिए रोकी Car और फिर.., देखें VIDEO

https://youtu.be/gBl6_mhIZK8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *