जालंधर में हैरान करने वाली घटना, दोआबा अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची को किया मृत घोषित, श्मशान घाट में दफनाते वक्त अचानक जिंदा हो गई बच्ची

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 18 Nov 2021

जालंधर में हैरान करने वाली घटना, दोआबा अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची को किया मृत घोषित, श्मशान घाट में दफनाते वक्त अचानक जिंदा हो गई बच्ची

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के दोआबा अस्पताल पर पड़ा आरोप लगा है। आरोप है कि एक जीवित बच्ची को मृत बता दिया। जब परिवार के लोग उस बच्ची को दफनाने के लिए श्मशान घाट पहुंचे तो बच्ची के शरीर में हलचल हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने बच्ची को लेकर अस्पताल में दिखाया तो वहां की नर्स ने कहा कि बच्ची जिंदा है। इसके बाद परिवार वालों ने दोआबा अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

जालंधर के दोआबा अस्पताल केस्टाफ द्वारा लापरवाही बरती गई है। नवजात बच्ची को मृत बता दिया जबकि बच्ची जीवित थी। परिवार को शमशान में जाकर पता चला। परिवार वाले जीवित बच्ची को ही दफ़नाने जा रहे थे पर अचानक बच्ची की साँसें चलती देख परिवार वाले हैरान हो गए।

दोआबा अस्पताल के डाक्टर और स्टाफ ने बच्ची को मृतक घोषित कर दिया था, लेकिन बच्ची की सांसे चल रही है। परिवार वालों का कहना था कि अस्पताल ने बच्ची का इलाज सही ढंग से किया होता तो उनकी बच्ची की तबीयत न बिगड़ती। ऐसे हालातों को देखते हुए परिवारिक मैंबरों का गुस्सा फूटा और वह तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां स्टाफ नर्स ने जब बच्ची का चैकअप किया तो उसने कहा कि बच्ची की सांसे चल रही है।

परिवार वालों को यह पता चला कि बच्ची की सांसे चल रही है, परिवार वालों को उम्मीद हुई कि उनकी बच्ची ठीक है। इस बाबत अस्पताल में लंबे समय तक हंगामा चलता रहा। वहीं अस्पताल प्रबंधन की तरफ से अभी तक मीडिया में कोई पक्ष नहीं रखा गया है हालांकि पत्रकारों ने अस्पताल प्रबंधन से बात करने की कोशिश की लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने कोई जवाब नहीं दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *