CM चरणजीत चन्नी, डिप्टी सीएम सुखजिन्दर सिंह रंधावा और परगट सिंह ने लोक गायिका गुरमीत बावा के देहांत पर जताया दुख

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और उच्च शिक्षा एवं भाषाओं बारे मंत्री परगट सिंह ने प्रसिद्ध लोक गायिका गुरमीत बावा के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री चन्नी, उप मुख्यमंत्री स. रंधावा ने कहा कि गुरमीत बावा वह बुलंद आवाज़ थी जिसने अपने साफ़ सुथरे और अर्थपूर्ण गायन के द्वारा आधी सदी से अधिक पंजाबी लोक संगीत की सेवा की।

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरमीत बावा अपनी लम्बी हेक के लिए जानी जाती थीं। स. परगट सिंह ने कहा कि गुरमीत बावा ने पंजाबी मातृभाषा, सभ्याचार और लोक संगीत की लम्बे समय तक सेवा की है। इस लोक गायिका के चल जाने से पंजाबी लोक गायन को अपूरणीय क्षति हुई है।

स. रंधावा और स. परगट सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की अरदास करते हुए गुरमीत बावा के परिवार, सगे-संबंधियों और प्रशंसकों के साथ दुख भी साझा किया।

रिहाईशी इलाके मेंं घुसा ओवरलोड ट्रक, फिर हुआ बड़ा हादसा

https://youtu.be/ZfgxRwyyibQ















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *