जिद है एक सूर्य उगाना है… Twitter पर CM योगी ने पोस्ट की PM मोदी के साथ ऐसी तस्वीर जो दुनिया भर में हो गई वायरल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 21 Nov 2021

जिद है एक सूर्य उगाना है... Twitter पर CM योगी ने पोस्ट की PM मोदी के साथ ऐसी तस्वीर जो दुनिया भर में हो गई वायरल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दो तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट कीं। ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में पीएम मोदी सीएम योगी के कंधे पर हाथ रखे हुए चल रहे हैं और दोनों के बीच किसी बात पर चर्चा हो रही है।

जिद है एक सूर्य उगाना है... Twitter पर CM योगी ने पोस्ट की PM मोदी के साथ ऐसी तस्वीर जो दुनिया भर में हो गई वायरल

एक तस्वीर आगे से ली गई है जबकि दूसरी तस्वीर पीछे की ओर से खींची गई है। योगी ने तस्वीरों के साथ एक कविता भी पोस्ट की है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पोस्ट की गई योगी की इन तस्वीरों के चुनावी मायने निकाले जा रहे हैं। योगी ने जो लिखा वह भी सियासती संकेत देने वाला है। दोनों की गुफ्तगू भी सियासी नजर आ रही है।

‘आएंगे योगी जी और मोदी जी’

योगी ने लिखा, ‘हम निकल पड़े हैं प्रण करके, अपना तन-मन अर्पण करके। जिद है एक सूर्य उगाना है, अम्बर से ऊंचा जाना है, एक भारत नया बनाना है।’ इस तस्वीर को लेकर बलिया सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘चाहे जितना जोर लगालो जीतेगी बीजेपी ही आएंगे फिर योगी जी आएंगे फिर योगी जी।’

इस तस्वीर को शेयर करते हुए सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने लिखा, ‘तू न थकेगा कभी, तू न रुकेगा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ, अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ !’

यूपी चुनाव पर नजर

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। यूपी सीएम योगी और पीएम मोदी चुनाव जीतने के लिए लगातार रैलिया, शिलान्यास, लोकापर्ण और कई आयोजन कर रहे हैं। पीएम भी लगातार यूपी पर ध्यान केंद्रित दिए हैं। मोदी भी योगी की लगातार तारीफें कर रहे हैं और योगी भी भाषणों में पीएम मोदी की योजनाओं का गुणगान कर रहे हैं।

रिहाईशी इलाके मेंं घुसा ओवरलोड ट्रक, फिर हुआ बड़ा हादसा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *