फ्रॉड सैंया: दूसरी पत्नी पहुंची मण्डप, पति की तीसरी शादी रुकवायी, जमकर हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 21 Nov 2021

marrige

बागपत। शौहर का तीसरा निकाह दूसरी बीवी ने अपने मायकेवालों के साथ मिलकर रुकवा दिया। इसको लेकर उनके साथ मारपीट की गई। कोतवाली से शौहर को छोड़ने व पुलिसकर्मी के अपशब्द बोलने पर महिला के मायकेवालों ने कोतवाली में हंगामा कर पुलिस को खरी-खोटी सुनाई

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के युवक ने बताया कि उनकी बहन का निकाह खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ छह साल पूर्व हुआ था। बाद में पता चला था कि बहनोई ने जम्मू-कश्मीर की युवती से पहले ही निकाह कर रखा है। जिनके एक बेटी भी है। उनकी बहन से धोखाधड़ी से निकाह किया गया है। थोड़े दिन बाद ही बहन को ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे थे। मामला अदालत में विचाराधीन है।

रविवार को तीसरा निकाह रचाने 

आरोप है कि बहनोई रविवार को तीसरा निकाह रचाने के लिए बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बरात लेकर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर वह अपनी बहन व अन्य स्वजन के साथ निकाह समारोह में पहुंचे और बहनोई की करतूत की पोल खोली तो उनके साथ मारपीट की गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और बहनोई (दूल्हे) समेत कई लोगों को कोतवाली ले आई, लेकिन सेटिंग कर थोड़ी देर बाद ही छोड़ दिया गया। उनके विरोध करने पर पुलिस ने बहनोई को दोबारा पकड़ा। वहीं दूल्हे का कहना है कि उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। उधर कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *