अरबपति बिजनेसमैन ने 5000 महिलाओं के साथ किया सेक्स, बना रखी है लिस्ट, एक्स गर्लफ्रैंड ने किया बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
अरबपति बिजनेसमैन ने 5000 महिलाओं के साथ किया सेक्स, बना रखी है लिस्ट, एक्स गर्लफ्रैंड ने किया बड़ा खुलासा
प्रतीकात्मक फोटो

वॉशिंगटन। एक करोड़पति शख्स ने कथित रूप से एक लिस्ट तैयार की है जिसमें उसने हजारों महिलाओं के नाम शामिल किए, जिनके साथ वह यौन संबंध बना चुका है। इससे पहले शख्स पर यौन शोषण के भी आरोप लग चुके हैं। 57 साल के माइकल गोगुएन पर उनके चार पूर्व कर्मचारियों ने केस किया है।

उनका कहना है कि माइकल ने कथित तौर अपने ‘हरम’ की देखरेख करने में उनसे मदद मांगी थी। ‘हरम’ उस जगह को कहते हैं जहां एक या एक से अधिक महिलाएं या पत्नियां रहती हैं।

पूर्व गर्लफ्रेंड ने लगाए थे आरोप

मुकदमे के अनुसार, मैथ्यू मार्शल नामक एक पूर्व कर्मचारी ने दावा किया कि एक्स बॉस ने उससे अपने पूर्व मित्र ब्रायन नैश की हत्या करवाने के लिए कहा था। क्योंकि वह उसके बारे में बहुत कुछ जानता था। हालांकि यह पहली बार नहीं हैं जब अमीर शख्स पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। इससे पहले उनकी पूर्व प्रेमिका एम्बर बैप्टिस्ट, जो एक विदेशी डांसर हैं, ने 2016 में ‘लगातार यौन शोषण’ के आरोप लगाए थे।

हिला को दिए ड्रग्स फिर किया यौन शोषण

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार हालिया केस गोगुएन के अमीनटोर ग्रुप एलएलसी के पूर्व कर्मचारियों की ओर से इस फरवरी में दायर किया गया था। यह दिखाता है कि कैसे विवाहित बिजनेसमैन ने अपने कर्मचारियों से अपने अफेयर्स को छिपाने के लिए मदद मांगी।

ताकि उसे पूर्व कर्मचारिओं और विरोधियों से छिपाया जा सके। अदालती कागजों से पहचानी गई एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बॉस ने उसे 1200 डॉलर देने से पहले उसे कोकीन और शराब पिलाई और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *