अवैध निर्माण पर कमिश्वर सख्त: MTP मेहरबान सिंह की टीम ने अवैध रूप से बन रही 2 फैक्ट्री, एक कामर्शियल इमारत और क्वार्टरों को किया सील

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अवैध निर्माण पर कमिश्वर सख्त: MTP मेहरबान सिंह की टीम ने अवैध रूप से बन रही 2 फैक्ट्री, एक कामर्शियल इमारत और क्वार्टरों को किया सील

किरनबीर कौर
डेली संवाद, लुधियाना
नगर निगम की टीम ने आज शहर के दो अलग-अलग इलाकों में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की है। नगर निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा के निर्देश पर एमटीपी मेहरबान सिंह और उनकी टीम ने ये कार्रवाई की है। एक जगह कामर्शियल इमारत सील की गई है, तो दूसरी जगह अवैध रूप से बन रहे क्वार्टर सील किए गए हैं।

एटीपी रविंदर कुमार ने बताया कि कमिश्वर करुणेश शर्मा और एमटीपी मेहरबान सिंह के आदेशों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि  दोमोरिया पुल के नजदीक जदतपुरा में रिहायशी नक्शे पर कामर्शियल निर्माण किया गया था। शिकायत के बाद इसे सील कर दिया है। एटीपी ने बताया कि इमारत का नक्शा रिहायशी पास करवाया गया मगर मौके पर बड़े-बड़े हाल तैयार किए गए।

उन्होंने बताया कि बड़ा सईपुर डा. अंबेडकर पार्क के नजदीक दो फैक्ट्रियां तथा मजदूरों के लिए तैयार किए गए रिहायशी क्वार्टरों को भी सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य इमारतों की शिकायत है, उस पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *