पंजाब के डिप्टी सीएम का बड़ा आदेश, पुलिस कमिश्नरेट में एक तिहाई गजटेड अफसर रात में रहेंगे तैनात, मुलाजिमों के साथ करेंगे गश्त, कहा – मैं किसी भी समय वीडियो काल कर लोकेशन चैक करूंगा

Daily Samvad
2 Min Read
Sukhjinder-Singh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब के डिप्टी सीएम का बड़ा आदेश, पुलिस कमिश्नरेट में एक तिहाई गजटेड अफसर रात में रहेंगे तैनात, मुलाजिमों के साथ करेंगे गश्त, कहा - मैं किसी भी समय वीडियो काल कर लोकेशन चैक करूंगा

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने राज्य में अमन-कानून की व्यवस्था को और सुचारू तरीकेे से लागू करने के लिए रात के समय पुलिस को गश्त बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही हर आयुक्तालय / जिले में कम-से-कम एक तिहाई गज़टिड अफ़सरों की तैनाती रोस्टर के अनुसार करने के आदेश दिए हैं जिसकी वह खुद हर रोज़ वीडियो कॉल के द्वारा समीक्षा करेंगे।

आज यहाँ जारी प्रैस बयान में स. रंधावा, जिनके पास गृह विभाग भी है, ने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि रात के समय अपेक्षित पुलिस गश्त नहीं की जाती। उन्होंने सभी कमिश्नरों और एस.एस.पीज़ को कहा है कि अपने-अपने आयुक्तालय / जिले में गज़टिड अफसरों की ड्यूटी का रोस्टर बनाया जाये। हर रात कम-से-कम एक तिहाई अफ़सर ड्यूटी पर तैनात रहें।

खुद वीडियो काल कर करेंगे चैकिंग

उन्होंने कहा कि वह किसी भी समय रोस्टर वाले ड्यूटी अफ़सर को वीडियो कॉल करके उसकी लोकेशन चैक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खि़लाफ़ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

प्रमुख सचिव गृह श्री अनुराग वर्मा ने इस संबंधी बाकायदा डी.जी.पी., ए.डी.जी.पी (कानून और व्यवस्था), कमिश्नरों और एस.एस.पीज़ को पत्र जारी करके उप मुख्यमंत्री के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि कमिश्नर और एस.एस.पीज़ को यह भी हिदायत की गई है कि जो रोस्टर बनाया जायेगा, उसकी कॉपी ए.डी.जी.पी (कानून और व्यवस्था) को भेजी जायेगी, जो आगे रोस्टर की कॉपियों को इकट्ठा करके रोज़ाना शाम 5 बजे उप मुख्यमंत्री, गृह सचिव और डी.जी.पी. को भेजेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *