वाह रे मेयर साहब: अपनों पर सितम, LOVELY पर करम, BJP नेता अमरी और कांग्रेस नेता मेजर की बिल्डिंग में सील लग सकती है तो टैक्स चोर कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाह रे मेयर साहब: अपनों पर सितम, LOVELY पर करम, BJP नेता अमरी और कांग्रेस नेता मेजर की बिल्डिंग में सील लग सकती है तो टैक्स चोर कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं?

किरनबीर कौर
डेली संवाद, जालंधर
अपनों पर सितम, गैरों पर करम। आप सभी ने गजल की ये लाइन जरूर पढ़ी होगी। लेकिन जालंधर में अपनों पर सितम, LOVELY पर करम। ज्यादा फिट बैठ रहा है। मेयर जगदीश राजा और कमिश्नर करुणेश शर्मा इस समय कांग्रेस और भाजपा नेताओं की इमारतें सील करवा रहे हैं, लेकिन करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी करने वाले LOVELY मार्बल और सैनीटेशन के अवैध कार्मिशयल निर्माण पर खामोश हैं।

मेयर जगदीश राजा और कमिश्नर करुणेश शर्मा के आदेश पर नगर निगम की टीम ने भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी और कांग्रेसी नेता व खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह की दानापानी इमारत को सील कर दिया। लेकिन नकोदर रोड पर लवली मार्बल एंड सैनीटेशन की 10 एकड़ में अवैध रूप से बनी कामर्शियल निर्माण पर कार्रवाई नहीं करवा रहे हैं।

यह है मामला

नकोदर चौक से आगे भार्गव कैंप अड्डा के ठीक सामने स्थित पैट्रोल पंप के साथ करीब 10 एकड़ जमीन में कामर्शियल निर्माण पर LOVELY मार्बल एंड सैनीटेशन की टैक्स चोरी पर नगर निगम के अधिकारी खामोश हैं। जबकि इसकी शिकायत सीधे लोकपाल से हो चुकी है। यही नहीं, शिकायतकर्ता ने लोकपाल को बाकायदा एफिडेविट पर शिकायत दी है।

लोकपाल से शिकायत के बाद इसकी शिकायत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और स्थानीय निकाय मंत्री ब्रहम मोहिंदरा से भी की गई है। मुख्यमंत्री और मंत्री को वह वीडियो और खबर दिखाई गई, जो डेली संवाद पर प्रकाशित और प्रसारित की गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय इस पर बड़ी कार्रवाई के आदेश दे सकता है।

पढ़ें लोकपाल को भेजी गई शिकायत की कापी

वाह रे मेयर साहब: अपनों पर सितम, LOVELY पर करम, BJP नेता अमरी और कांग्रेस नेता मेजर की बिल्डिंग में सील लग सकती है तो टैक्स चोर कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं?वाह रे मेयर साहब: अपनों पर सितम, LOVELY पर करम, BJP नेता अमरी और कांग्रेस नेता मेजर की बिल्डिंग में सील लग सकती है तो टैक्स चोर कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं?वाह रे मेयर साहब: अपनों पर सितम, LOVELY पर करम, BJP नेता अमरी और कांग्रेस नेता मेजर की बिल्डिंग में सील लग सकती है तो टैक्स चोर कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं?वाह रे मेयर साहब: अपनों पर सितम, LOVELY पर करम, BJP नेता अमरी और कांग्रेस नेता मेजर की बिल्डिंग में सील लग सकती है तो टैक्स चोर कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं?

न CLU, न ही नक्शा, 10 एकड़ में साम्राज्य

आपको बता दें कि नकोदर रोड पर इंडो एशियन नाम से फैक्ट्री हुआ करती थी। करीब 12 साल तक बंद रही फैक्ट्री अचानक बिक गई। जिसे शहर के एक नामी कारोबारी ने खरीद लिया।

सबसे हैरानी की बात तो यह है कि 10 एकड़ जमीन में कामर्शियल निर्माण कर उसमें पत्थरों और टाइलों का सामाज्रय खड़ा कर दिया है, लेकिन इलाके के इंस्पैक्टर से लेकर एटीपी, एमटीपी और एसटीपी को इसकी भनक तक नहीं लगी। 10 एकड़ जमीन खड़े किए इस काले सामाज्रय से अगर नगर निगम नोटिस भेजकर सीएलयू और नक्शा फीस की मांग करे तो करोड़ों रुपए एक मिनट में सरकारी खजाने में जमा हो सकता है।

जालंधर का यह बिजनेसमैन टैक्स चोर, देखें 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *