कांग्रेस में फूटा किताबी बम, पंजाब कांग्रेस के नेता व सांसद ने मनीष तिवारी ने मनमोहन सरकार के वक्त मुंबई हमले पर उठाए सवाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कांग्रेस में फूटा किताबी बम, पंजाब कांग्रेस के नेता व सांसद ने मनीष तिवारी ने मनमोहन सरकार के वक्त मुंबई हमले पर उठाए सवाल

लुधियाना। कांग्रेस में एक बार फिर किताबी बम फूटा है.सलमान खुर्शीद के बाद कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की किताब को लेकर चर्चा तेज हो गई है, इस बार मुद्दा हिंदुत्व नहीं बल्कि आतंकी हमला है. कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी ने अपनी किताब में मुंबई हमले के बाद किसी भी तरह की कार्रवाई न किए जाने पर तात्कालिक मनमोहन सरकार की आलोचना की है. अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने इसे कमजोरी की निशानी बताया हैं।

दरअसल 26/11 की बरसी से पहले कांग्रेस के नेता ने अपनी किताब में तात्कालिक मनमोहन सरकार को कमजोर बताते हुए आलोचना की है. अपनी किताब में मनीष तिवारी ने लिखा है कि मुंबई हमले केबाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी. उन्होंने ये भी लिखा कि कार्रवाई न करना कमजोरी की निशानी है।

26/11 भारत के इतिहास का काला दिन

मनीष तिवारी ने आगे लिखा है कि जब किसी देश( पाकिस्तान) को अगर निर्दोष लोगों के कत्लेआम करने का कोई खेद नहीं तो संयम ताकत की पहचान नहीं है, बल्कि कमजोरी की निशानी है. 26/11 एक ऐसा मौका था, जब शब्दों से ज्यादा जवाबी कार्रवाई दिखनी चाहिए थी. मुंबई हमलों को मनीष तिवारी ने क्रूर हमला बताया हुए इसकी तुलना अमेरिका के 9/11 से किया है. उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा समय था जब वार्ता नहीं बल्कि जवाबी कार्रवाई की जरुरत थी।

कांग्रेस में फूटा किताबी बम, पंजाब कांग्रेस के नेता व सांसद ने मनीष तिवारी ने मनमोहन सरकार के वक्त मुंबई हमले पर उठाए सवाल

26 नवंबर 2008 भारत के इतिहास का काला दिन था. दरअसल इसी दिन साल 2008 में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर एक आतंकवादी हमला हुआ था. इस हमले में भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था. 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई को बम और धमाकों के साथ साथ गोलियों की बौछार से दहला दिया था. करीब 60 घंटों तक मुंबई बंधक बन चुकी थी. इस आतंकी हमले की बरसी आने वाली है. इन आतंकी हमलों के 13 साल हो जाएंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *