घूंघट ओढ़ कर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मंच पर मचाया बवाल, देखते रह गए दर्शक, आप भी देखें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घूंघट ओढ़ कर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मंच पर मचाया बवाल, देखते रह गए दर्शक, आप भी देखें

नई दिल्ली: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपनी बेहतरीन डांस के कारण अब पूरे देश में मशहूर हैं. उनके सभी डांस वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं. अब सपना चौधरी का फिर से एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हरियाणवी सॉन्ग पर स्टेज पर धमाकेदार डांस कर रही हैं।

इस दौरान सपना चौधरी की परफॉर्मेंस को देखने भारी संख्या में भीड़ जुटी हुई थी. सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance Video) का यह डांस वीडियो हमेशा की तरह सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने लेटेस्ट डांस वीडियो को आज ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को कुछ ही देर में डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है: ‘लखीमचंद की टेक.’ वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना के डांस परफॉर्मेंस से प्रभावित लोग उन्हें खूब चीयर कर रहे थे. सपना वीडियो में एक से बढ़कर एक डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं।

‘गुर्शल,’ ‘घूम घाघरा,’ ‘फटफटिया,’

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका ‘गुर्शल,’ ‘घूम घाघरा,’ ‘फटफटिया,’ ‘बगड़ो’ और ‘बांगरो’ जैसे हरियाणवी सॉन्ग रिलीज हुए हैं. उन्होंने हरियाणा की एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ अपनी जर्नी की शुरुआत की थी।

सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागिनी प्रोग्रामो में रागिनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थीं. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में आ चुकी हैं और चर्चित कंटेस्टेंट रही थीं।

पूरा वीडियो देखनें के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/tv/CWj2Kc6BfTx/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *