कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और सांसद परनीत कौर को कांग्रेस ने भेजा शो-कॉज नोटिस, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

congress

नई दिल्ली। पटियाला से लोकसभा सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर से कांग्रेस ने सात दिनों के भीतर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों को लेकर जवाब मांगा है. पार्टी की तरफ से कहा गया है कि कई दिनों से कांग्रेस के कार्यकर्ता और विधायक और पटियाला के नेता पार्टी विरोधी गतिविधि का आरोप लगा रहे हैं।

इस तरह की बात तब से सामने आ रही है जब से आपके पति कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया और पंजाब लोक कांग्रेस नाम से अपनी पार्टी बना ली है. पार्टी ने ये भी कहा कि हमें आपके पति की पार्टी का पक्ष लेने के बारे में मीडिया में आपकी खुली घोषणा से भी अवगत कराया गया है।

जवाब न दिया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी

कांग्रेस की तरफ से भेजी गई चिट्ठी में परनीत कौर से कहा गया है कि वो सात दिनों के भीतर इस मुद्दे पर अपना पक्ष साफ करें. अगर ऐसा नहीं हुआ तो मजबूरन पार्टी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से खींचतान के बीच 18 सितंबर को कैप्टन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने अपमान किया है. इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाने का एलान किया. इसके साथ ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह घोषणा कर चुके हैं कि वह 2022 के विधानसभा चुनाव में पटियाला सीट से मैदान में उतरेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *