CM चरणजीत चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचा दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

CM चरणजीत चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचा दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा, पुलिस ने हिरासत में लिया

डेली संवाद, पटियाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी में सीएम चरणजीत चन्नी के प्रोग्राम में आए लाल किला हिंसा के आराेपित लक्खा सिधाना को पुलिस ने बुधवार काे हिरासत में ले लिया। लक्खा के अचानक फंक्शन में पहुंचने से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूत्र बताते है कि लक्खा सिधाना को प्रोग्राम खत्म होने के बाद छोड़ा गया।

सीएम के प्रोग्राम में भारी संख्या में तैनात पुलिस कर्मियाें के होते हुए लक्खा सिधाना प्रोग्राम में पहुंच गया। बता दें के अक्सर यूनिवर्सिटी में होने वाले विभिन्न प्रोग्राम में लक्खा सिधाना पहुंचकर पंजाबी भाषा की हो रही दुर्दशा के बारे में अपने विचार रखता रहा है। पंजाबी यूनिवर्सिटी में बुधवार को गुरु तेग बहादर हाल में एक प्रोग्राम रखा था, जिसमें सीएम चरणजीत चन्नी ने शिरकत की।

इसके अलावा प्रोग्राम में स्टूडेंट्स ने फीस में बढ़ोतरी के फैसले को रद करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। पंजाबी यूनिवर्सिटी में सीएम के प्रोग्राम में शुरू होने से पहले यूनिवर्सिटी में पहुंचे मृतकों के आश्रित ओर ईटीटी अध्यापको को पुलिस ने गुरु तेग बहादर हाल में नहीं जाने दिया। इस दौरान मृतक आश्रित व पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई, जिसके चलते पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया।

नशे में ठोकी गाड़ी। बड़ा हादसा होते होते बचा। बीच सड़क बवाल

https://youtu.be/4tKHKvYNZQU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *