पंजाब में IB ने जारी किया अलर्ट, कहा- RSS की शाखाओं और हिन्दू नेताओं पर हो सकते हैं आतंकी हमले

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब में IB ने जारी किया अलर्ट, कहा- RSS की शाखाओं और हिन्दू नेताओं पर हो सकते हैं आतंकी हमले

चंडीगढ़। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI पंजाब में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रही है, खासकर आरएसएस (RSS) की शाखाओं व हिंदू नेताओं (HINUD LEDEARS) को टारगेट किया जा सकता है। यह चौकसी आईबी (IB) ने पंजाब सरकार (Punjab Government) को जारी की है जिसके बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तमाम अधिकारियों को गश्त बढ़ाने, रात्रिकालीन गश्त में एक तिहाई अधिकारियों को मैदान में उतरने के आदेश दिए हैं। हाल ही में 21 नवंबर को देर रात पठानकोट में सेना के कैंप के पास मोटर साइकिल सवारों ने ग्रेनेड से हमला किया। वैसे इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

11 टिफिन बम बरामद हो चुके हैं

इसके पीछे आईएसआई का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। 15 अगस्त के बाद से अब तक 25 बार से ज्यादा ड्रोन भारतीय सीमा में घुस चुके हैं। हथियार, हेरोइन और टिफिन बम भिजवाए जा रहे हैं। 11 टिफिन बम बरामद हो चुके हैं।

आईएसआई पंजाब में लगातार हथियारों व गोला बारूद भेज रही है। हाल ही में अजनाला की घटना के तार भी आतंकियों से जुड़े पाए गए हैं। अजनाला के शर्मा फिलिंग स्टेशन पर ब्लास्ट की घटना के बाद पुलिस ने पास ही के गांव के चार युवकों को पकड़ा था, जिनमें से रूबल और विक्की दोनों कासिम औरव पाकिस्तान में बैठे इंटरनेशल सिख यूथ फेडरेशन के चीफ भाई लखबीर सिंह रोडे के संपर्क में थे।

एक टिफिन में हैंड ग्रेनेड मिला

तीन दिन पहले जीरा विधानसभा हलका के गांव सेखवां के खेत में से एक टिफिन में हैंड ग्रेनेड मिला। आईबी के सूत्रों के मुताबिक पंजाब में सीमा पार से टिफिन बम व ग्रेनेड आईएसआई की तरफ से भेजे गए हैं, जिनसे बड़ा आतंकी हमला किया जा सकता है। आईबी की तरफ से पंजाब के हिंदू नेताओं व आरएसएस की शाखाओं पर कड़ी चौकसी करने केलिए कहा गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *