लुधियाना: भाजपा छोड़ अकाली दल में आए पूर्व डिप्टी मेयर को सुखबीर बादल ने बनाया प्रत्याशी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: भाजपा छोड़ अकाली दल में आए पूर्व डिप्टी मेयर को सुखबीर बादल ने बनाया प्रत्याशी

विशाल कपूर
डेली संवाद, लुधियाना
अकाली दल ने पंजाब में 84वें उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। भाजपा छोड़ अकाली दल में शामिल हुए आरडी शर्मा को लुधियाना नॉर्थ सीट से टिकट दी गई है। शर्मा लुधियाना नगर निगम में डिप्टी मेयर रह चुके हैं। यहां से विजय दानव भी इस पद की दौड़ में थे लेकिन शर्मा बाजी मारने में कामयाब रहे।

हाल ही में अमृतसर से पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने भाजपा छोड़ी तो आरडी शर्मा भी अकाली दल में आ गए थे। वह भाजपा में जोशी के करीबी रहे। जिसके बाद उन्हें अकाली दल की टिकट मिल गई है। यहां से फिलहाल कांग्रेस के राकेश पांडे विधायक हैं।

बसपा से बदली थी सीट

अकाली दल ने पहले लुधियाना नॉर्थ सीट गठबंधन के तहत बहुजन समाज पार्टी (BSP) को दी थी। हालांकि मंगलवार को अकाली दल ने मोहाली के साथ लुधियाना नॉर्थ को भी बदल लिया। बसपा को इनकी जगह रायकोट और दीनानगर की सीट दे दी है। मोहाली से भी किसी महिला अभिनेत्री को टिकट देने की चर्चा है।

पंजाब में साढ़े 3 महीने बाद चुनाव हैं। हालांकि अभी तक इसकी घोषणा नहीं हुई है। फिर भी अकाली दल ने सबसे ज्यादा उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पंजाब की 117 में से अकाली दल 97 और बसपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनमें अकाली दल 84 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुका है।

नशे में ठोकी गाड़ी। बड़ा हादसा होते होते बचा। बीच सड़क बवाल

https://youtu.be/4tKHKvYNZQU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *