मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह की माता राजरानी के देहांत पर जताया दुख

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Cabinet-Minister-Charanjit-Singh-Channi PUNJAB

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह की माता श्रीमती राज रानी के देहांत पर दुख का प्रगटावा किया है जो आज प्रातः काल रूपनगर के एक प्राईवेट अस्पताल में चल बसे। वह 84 वर्षों के थे जो अपने पीछे एक पुत्र और तीन बेटियाँ छोड़ गए हैं।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘श्रीमती राज रानी के देहांत संबंधी जान कर मुझे गहरा दुख पहुँचा है जो अपने परिवार के लिए ताकत और प्रेरणा का स्रोत थे।“ दुखी परिवार के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने परमात्मा के आगे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करने के लिए अरदास की।

गौरतलब है कि श्रीमती राज रानी रूपनगर ज़िले के नूरपुर ब्लॉक के गांव खटाना के सरपंच थे जिन्होंने समाज सेवा के तौर पर लोगों के कल्याण और अपने गाँव के सर्वपक्षीय विकास के लिए मिसाली योगदान दिया।

नशे में ठोकी गाड़ी। बड़ा हादसा होते होते बचा। बीच सड़क बवाल

https://youtu.be/4tKHKvYNZQU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *