पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, सूबे में तैनात किए 135 गजटिड पुलिस अधिकारी, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, सूबे में तैनात किए 135 गजटिड पुलिस अधिकारी, जाने वजह

डेली संवाद, चंडीगढ़
मौजूदा सुरक्षा स्थिति के मद्देनज़र, पंजाब पुलिस के विभिन्न रैंकों के लगभग 135 गज़टिड अधिकारियों को राज्य भर में किसी भी किस्म की आतंकवादी या आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए नाइट डोमीनेशन ऑपरेशनों के लिए तैनात किया गया है। पंजाब के डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा के हुक्मों की पालना करते हुये हमने राज्य भर में रात की गश्त तेज कर दी है।

बताने योग्य है कि उप मुख्यमंत्री रंधावा ने मंगलवार को अमृतसर में क्राइम रिविऊ (अपराध समीक्षा) बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस फोर्स को राज्य भर में रात की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए थे जिससे कानून व्यवस्था बनाये रखने को यकीनी बनाया जा सके। ज़िक्रयोग्य है कि बुधवार और गुरूवार की बीच की रात को उप मुख्यमंत्री ने रात की गश्त के लिए तैनात गज़टिड अधिकारियों को ख़ुद अचानक काल करके यह यकीनी बनाया कि वह अपने काम पर मौजूद हैं या नहीं।

हैड ग्रनेड की बरामदगी भी शामिल

यह कार्यवाही उस समय हुई जब पंजाब में अन्य हथियारों के साथ-साथ हैड ग्रनेडों और टिफिन बमों की बड़ी आमद हो रही है। हाल ही में राज्य में सीआईए नवांशहर और पठानकोट के छावनी क्षेत्र में दो बम धमाके होने के अलावा ज़ीरा क्षेत्र से एक बिना चले हैड ग्रनेड की बरामदगी भी शामिल है।

डीजीपी ने बताया कि हरेक पुलिस जिले को सैक्टरों में बांटा गया है और हर सैक्टर के लिए डीएसपी या एसपी रैंक का एक गज़टिड अधिकारी तैनात किया गया है, जो अपने अधिकार क्षेत्र में रात की गश्त को यकीनी बनाऐंगे। उन्होंने कहा कि रुटीन नाकों या वाहनों की चैकिंग के इलावा, तैनात किये गए अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों जैसे कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, धार्मिक स्थानों, आरएसएस शाखाओं और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी चौकसी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान, पुलिस कमिश्नरों /एसएसपीज को भी ड्रोनों और संवेदनशील क्षेत्रों में घूमने वाले शक्की व्यक्तियों की तरफ विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी ने सीपीज /एसएसपीज़ को सभी पीसीआर /आरआरपीएस वाहनों और बुलेट प्रूफ़ मोर्चों का प्रयोग संवेदनशील स्थानों को कवर करने के साथ-साथ सभी कंट्रोल रूमों को सक्रिय करने के आदेश दिए।

सावधान! इन लड़कियों से रहें अलर्ट, आपको करेंगी फोन, फिर अश्लील वीडियो भेजकर करेंगी ब्लैकमेल

https://youtu.be/SVKIIxTiNrk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *