चन्नी सरकार के खिलाफ नवजोत सिद्धू करेंगे भूख हड़ताल, CM को दी बड़ी धमकी, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चन्नी सरकार के खिलाफ नवजोत सिद्धू करेंगे भूख हड़ताल, CM को दी बड़ी धमकी, देखें VIDEO

मोगा। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर चरणजीत सिंह चन्नी सरकार पर निशाना साधा और भूख हड़ताल पर बैठने की धमकी दी। सिद्धू ने कहा कि दो महीने पहले जब चरणजीत सिंह चन्नी सरकार बनी थी तो हमने कहा था कि ड्रग तस्करी संबंधी रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा, लेकिन अभी तक यह रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है।

सिद्धू ने कहा कि लोग उनसे सवाल पूछते हैं। पंजाब कांग्रेस प्रधान ने कहा कि अगर ये रिपोर्ट जल्द नहीं खोली जाएगी तो वह सरकार के खिलाफ मरणव्रत पर बैठ जाएंगे। कहा कि पिछली कैप्टन सरकार रिपोर्ट को दबाकर बैठी थी। अब चन्नी सरकार को इसको खोल देना चाहिए।

दाना मंडी में पार्टी की रैली को संबोधित

नवजोत सिंह सिद्धू मोगा के वाघा पुराना स्थित नई दाना मंडी में पार्टी की रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद थे। सीएम जब तक मंच पर रहे सिद्धू उनके साथ नजर आए, लेकिन चन्नी के जाते ही सिद्धू ने सरकार पर हमला कर दिया।

सिद्धू ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नाम लिए बिना कहा कि दो महीने पहले सरकार क्या वादा करके आई थी, अब ड्रग्स के मामले में पंजाब सरकार ने रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की तो वे सरकार के खिलाफ मरणव्रत पर बैठेंगे, जो गुनाह किया है भुगतना पड़ेगा।

नवजोत सिद्धू ने दी चन्नी सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने की धमकी। देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *