दोआबा के गढ़ जालंधर में दलित महिला पर बड़ा दांव खेलेगी कांग्रेस, ग्रामीण इलाके में चुनावी कैंपेन शुरू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दोआबा के गढ़ जालंधर में दलित महिला पर बड़ा दांव खेलेगी कांग्रेस, ग्रामीण इलाके में चुनावी कैंपेन शुरू

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है। सबसे मजेदार चुनाव दोआबा रीजन का होने वाला है। दोआबा को कांग्रेस का गढ़ बताया जा रहा है। जिस पर भाजपा, अकाली दल और आम आदमी पार्टी की खास नजर है। कांग्रेस इस पर दोआबा में एक और प्रयोग करने जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि दोआबा रीजन में आते जालंधर के 9 सीटों में एक दलित महिला की इंट्री होगी। यह दलित महिला विधानसभा चुनाव के लिए खासकर देहाती हलके में अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी है।

जालंधर में फिल्लौर, करतारपुर, आदमपुर, नकोदर, शाहकोट, जालंधर वेस्ट, जालंधर नार्थ, जालंधर सैंट्रल, जालंधर कैंट विधानसभा हलका है। इसमें करतारपुर से कांग्रेस के सुरिंदर चौधरी, शाहकोट से कांग्रेस के हरदेव सिंह लाडी, जालंधर वेस्ट से कांग्रेस के सुशील रिंकू, जालंधर नार्थ से कांग्रेस के बावा हैनरी, जालंधर सैंट्रल से कांग्रेस के राजिंदर बेरी और जालंधर कैंट से कांग्रेस से परगट सिंह विधायक हैं, जबकि फिल्लौर से अकाली दल के बलदेव सिंह खैहरा,नकोदर से अकाली दल के गुरप्रताप सिंह वडाला और आदमपुर से अकाली दल के पवन टीनू विधायक हैं।

सोनिया और प्रियंका पक्ष में

जालंधर जिले की 9 सीटों पर 6 कांग्रेस तो 3 सीटों पर अकाली दल का कब्जा है। कांग्रेस अपने देहाती हलके में एक सशक्त महिला को उम्मीदवार बनाने जा रहा है। इस सशक्त महिला का चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली दरबार तक चर्चा खास है। जिससे कांग्रेस के देहाती वाले सीट से एक दलित पुरुष की बजाए दलित महिला को चुनाव लड़ाया जा सकता है।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक जालंधर जिले में ग्रामीण क्षेत्र से दलित महिला को चुनाव लड़ाने के लिए खुद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी तैयार हैं। जिससे एक मौजूदा दलित विधायक का टिकट कटना तय माना जा रहा है। फिलहाल उक्त दलित महिला ने ग्रामीण इलाके में अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी है। जिसका सकारात्मक प्रभाव भी कांग्रेस को देखने को मिल रहा है।

कांग्रेस नेता ने IAS अफसर को बताया कलंक, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *