जालंधर स्मार्ट सिटी के CEO और सलाहकारों पर सनसनीखेज आरोप, कांग्रेसी नेता ने PM मोदी को भेजी शिकायत, कहा – करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की CBI जांच हो

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर स्मार्ट सिटी के CEO और सलाहकारों पर सनसनीखेज आरोप, कांग्रेसी नेता ने PM मोदी को भेजी शिकायत, कहा - करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की CBI जांच हो

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर स्मार्ट सिटी के सीईओ, नगर निगम के कमिश्नर और जेडीए के प्रशासक करुणेश शर्मा पर बड़ा ही सनसनीखेज आरोप लगा है। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि सत्ताधारी नेता ने लगाया है। कांग्रेस के नेता सुदेश विज ने प्रेस कांफ्रेंस कर आईएएस अफसर करुणेश शर्मा पर करप्शन का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता सुदेश विज ने कई सनसनीखेज आरोप लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आईएएस अफसर करुणेश शर्मा की शिकायत भेजी है। साथ ही मांग की है कि करुणेश शर्मा के खिलाफ सीबीआई जांच होनी चाहिए। सुदेश विज ने कहा कि जालंधर के चार बड़े विभागों की कमान आईएएस अधिकारी करुणेश शर्मा के हाथ है। जिसमें नगर निगम, जेडीए और स्मार्ट सिटी प्रौजेक्ट शामिल हैं। इन सभी विभागों में सबसे अधिक घोटाले स्मार्ट सिटी प्रौजेक्ट के जरिए किए गए।

कई सड़कों के बिल दो-दो बार पास किए

सुदेश विज ने दावा किया है कि शहर की कई सड़कों के बिल दो-दो बार पास किए गए। इसका खुलासा खुद जालंधर के मेयर जगदीश राजा एवं पार्षद जसलीन सेठी ने किया। नामदेव चौक की सर्विस रोड का टैंडर नगर निगम के हाऊस से मंजूर हुआ और बिल भी पास हुआ मगर लालचवश इस सड़क को स्मार्ट सिटी प्रौजेक्ट में भी शामिल कर लिया गया ताकि इसका बिल स्मार्ट सिटी से भी क्लियर करवा लिया जाए।

सुदेश विज ने सरफेस वाटर प्रोजैक्ट में भी धांधली की बात कही है। उन्होंने कहा कि सतलुज दरिया से पानी जालंधर पहुंचाने के लिए एलएंडटी कम्पनी को दिए करोडों के ठेके में करप्शन हुआ है। सुदेश विज ने एलईडी प्रौजेक्ट पर भी सवाल उठाए उन्होने कहा कि पूरे शहर में 44 करोड़ की लागत से 65 हजार स्ट्रीट लाईटे लगाई गई। प्रत्येक लाईट 1650 रुपये के हिसाब से खरीदी गई जबकि इसकी बाजारी कीमत 650 रुपये है।

कुलविंदर सिंह और लखविंदर पर भी करप्शन के आरोप

यही नहीं, सुदेश विज ने स्मार्ट सिटी के सलहाकरों कुलविंदर सिंह और लखविंदर पर भी करप्शन के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम में रहते कुलविंदर सिंह को कुछ नवजोत सिंह सिद्धू ने करप्शन के केस में सस्पैंड किया था। लखविंदर पर एलईडी प्रोजैक्ट में धाँधली का आरोप लगा था। बावजूद इसके ये दोनों अफसर नगर निगम से रिटायर होने के बाद स्मार्ट सिटी के सलाहकार बन गए।

पढ़ें PM मोदी को भेजी गई शिकायत

जालंधर स्मार्ट सिटी के CEO और सलाहकारों पर सनसनीखेज आरोप, कांग्रेसी नेता ने PM मोदी को भेजी शिकायत, कहा - करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की CBI जांच होजालंधर स्मार्ट सिटी के CEO और सलाहकारों पर सनसनीखेज आरोप, कांग्रेसी नेता ने PM मोदी को भेजी शिकायत, कहा - करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की CBI जांच होजालंधर स्मार्ट सिटी के CEO और सलाहकारों पर सनसनीखेज आरोप, कांग्रेसी नेता ने PM मोदी को भेजी शिकायत, कहा - करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की CBI जांच होजालंधर स्मार्ट सिटी के CEO और सलाहकारों पर सनसनीखेज आरोप, कांग्रेसी नेता ने PM मोदी को भेजी शिकायत, कहा - करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की CBI जांच हो

कांग्रेस नेता ने IAS अफसर को बताया कलंक, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *