जिमखाना क्लाब की AGM कल, चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान, पदों पर दावेदारी और गुटबाजी शुरू, पढ़ें कौन-कौन लड़ सकते हैं चुनाव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 27 Nov 2021

जिमखाना क्लाब की AGM कल, चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान, पदों पर दावेदारी और गुटबाजी शुरू, पढ़ें कौन-कौन लड़ सकते हैं चुनाव

डेली संवाद, जालंधर
जिमखाना क्लब चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गईं है। अंदर खाते बैठकों का दौर शुरु हो चुका है। कई सदस्य खुद को क्लब के विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने का दावेदार बता रहे हैं। शनिवार को क्लब के कुछ वर्किंग कमेटी के सदस्य दोबारा उसी पद पर चुनाव लड़ने का दावा करते दिखे।

जिमखाना क्लब के चुनाव की घोषणा करने वाली एनुअल जनरल मीटिंग रविवार की शाम 4 बजे होगी। इसमें चुनाव की तारीखें साफ हो जाएंगी। इससे पहले क्लब मेंबरों के एक ग्रुप ने नया मुद्दा उठाने की तैयारी की है। मेंबर चाहते हैं कि जिस प्रकार बाकी पदों में केवल 2 ही बार चुनाव लड़ने की आज्ञा होती है, ऐसी ही शर्त एग्जेक्टिव मेंबर के पद के लिए भी होनी चाहिए।

ये है क्लब की कमेटी

क्लब की कमेटी में डिवीजनल कमिश्नर प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट डीसी होता है। जबकि ऑनरेरी सेक्रेटरी, जूनियर वाइस प्रेसिडेंट, कैशियर तथा ज्वाइंट सेक्रेटरी व 10 मेंबर एग्जेक्टिव कमेटी में होते हैं। इस तरह चुनी हुई कमेटी 14 लोगों की है।

अभी तक उक्त 4 प्रमुख पदों पर 2 साल की टेन्योर के लिए लगातार केवल 2 बार ही चुनाव लड़े जाते हैं, फिर ब्रेक डालनी पड़ती है। ये नियम एग्जेक्टिव कमेटी का मेंबर बनने पर नहीं है। इनके लिए भी मेंबर नियम लागू करना चाहते हैं।

ग्रुपबाजी शुरू

जिमखाना क्लब में अचीवर्स ग्रुप के लिए सबसे बड़े ऑनरेरी पद के लिए राजू विर्क, धीरज सेठ, तरुण सिक्का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। जबकि प्रोग्रेसिव ग्रुप से गुलशन शर्मा, अनू माटा व कमल शर्मा कोकी चुनाव लड़ने के लिए सक्रिय हैं।

एग्जेक्टिव मेंबर की सीट के लिए 22 लोग चुनाव लड़ने के लिए सक्रियता दिखा रहे हैं। जिनमें कारोबारी निखिल गुप्ता, सीए सलिल गुप्ता, सीए राजीव बांसल, विपिन झांजी, मेडिसिन कारोबारी गोल्डी, इंडस्ट्री संचालक मोहिंदर सिंह शामिल हैं।

चन्नी सरकार के खिलाफ मरणव्रत पर बैठेंगे नवजोत सिद्धू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *