पंजाब: पुलिस नाके पर बाइक सवार को चैकिंग के लिए रोका तो, हैंड ग्रेनेड फेंक कर भागे बदमाश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 28 Nov 2021

पंजाब: पुलिस नाके पर बाइक सवार को चैकिंग के लिए रोका तो, हैंड ग्रेनेड फेंक कर भागे बदमाश

बठिंडा। बठिंडा से बड़ी खबर है। यहां दो जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद हाेने से हड़कंप मच गया। यह दोनों हैंड ग्रेनेड माेटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति एक बैग में छिपाकर लेकर जा रहे थे, लेकिन पुलिस नाकाबंदी देखकर वह बैग फेंककर मौके से फरार हो गए। इसके बाद फाजिल्का के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने बैग को खोलकर चेक किया, तो उसमें से जिंदा दो हैड ग्रनेड बरामद हुए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फाजिल्का पुलिस के अलावा बठिंडा पुलिस ने फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है। स्पेशल स्टाफ फाजिल्का के एएसआई हरदयाल सिंह के मुताबिक वह अपनी पुलिस टीम के साथ शकी लोगों की तलाश में रिंग रोड बाइपास बठिंडा नजदीक नहर पुल पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

काले रंग का एक प्लसर मोटरसाइकिल

इस दौरान मलोट बठिंडा रोड से रिंग रोड की तरफ काले रंग का एक प्लसर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट वाला आ रहा था, जिस पर दो अज्ञात लोग सवार थे और उन्होंने अपना चेहरा कपड़े से ढ़का हुआ था, जबकि शाल लिया था। वह अचानक पुलिस की चेकिंग देखकर घबरा गए और अपना मोटरसाइकिल पीछे से मोड़ने लगे।

पुलिस टीम को जब शक हुआ, तो उनका पीछा करने की कोशिश करते हुए उन्हें पकड़ने की कोशिश की। मोटरसाइकिल पर भागते हुए उनका बैग जमीन पर गिर गया, जबकि पुलिस टीम ने उनका पीछ भी किया, लेकिन वह मोटरसाइकिल पर भगाने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल से गिरे बैग को अपने कब्जे में लेकर उसे खोलकर देखा, तो बैग से एक कपड़े में लिपेटकर रखे हुए दो जिंदा हैड ग्रेनेड बम बरामद हुए।

हुस्न की जाल में फंसा कर ये लड़कियां करती हैं ब्लैकमेल

https://youtu.be/SVKIIxTiNrk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *