उत्तराखंड जाने वालों के लिए बड़ी खबर, सभी के लिए RT-PCR जरूरी, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 29 Nov 2021

उत्तराखंड जाने वालों के लिए बड़ी खबर, सभी के लिए RT-PCR जरूरी, जाने वजह

नई दिल्ली। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए केंद्र सरकार ने इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। ये नियम एक दिसंबर से लागू होंगे। इसके मुताबिक, किसी भी इंटरनेशनल डेस्टिनेशन से भारत आने वाले यात्रियों से उनकी पिछले 14 दिन की ट्रैवल हिस्ट्री का रिकॉर्ड मांगा जाएगा यानी वे इस दौरान किस-किस देश में गए, इसकी जानकारी देनी होगी।

उत्तराखंड में आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी

उत्तराखंड के डीजी-स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति भगुना ने बताया कि सभी सीएमओ को राज्य के बाहर से आने वाले सभी यात्रियों के लिए सभी राज्य सीमा पर आरटी-पीसीआर COVID19 परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों ने सीएमओ को निर्देश दिया गया है कि यदि राज्य के बाहर से आने वाले किसी भी यात्री में कोविड के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसका परीक्षण किया जाना चाहिए। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन में रखा जाए।

दिल्ली सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक

कोरोना के नए ओमीक्रान के संभावित खतरे और प्रभाव के मद्देनजर दिल्ली की केजरीवाल सरकार पूरी तरह से अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर एक आपात बैठक बुलाई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में कोरोना के नए स्ट्रेन से निपटने के लिए कुछ गाइडलाइन भी जारी की जा सकती है। इसके अलावा, इसको लेकर विशेषज्ञों से सुझाव मांगे गए हैं

फ्रांस में 8 लोगों में ओमिक्रोन संक्रमण की आशंका

फ्रांस में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 8 संदिग्ध मामले मिले हैं। फ्रांसीसी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कुछ यात्री पिछले 14 दिनों में अफ्रीका की ट्रिप से लौटे हैं, उन्हीं में से 8 लोगों के ओमिक्रोन संक्रमण की आशंका है। इन सभी मरीजों में मिले कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग में अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा वेरिएंट्स के म्यूटेशंस नहीं मिले हैं, अब सीक्वेंसिंग के जरिए आगे की जानकारी जुटाई जाएगी। फ्रांस ने सात अफ्रीकी देशों से फ्लाइट्स पहले ही बैन की हुई है।

हुस्न की जाल में फंसा कर ये लड़कियां करती हैं ब्लैकमेल

https://youtu.be/SVKIIxTiNrk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *