तहसीलों में आज नहीं होगी जमीनों की रजिस्ट्री, डीसी दफ्तर में कामकाज रहेगा बंद, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
strike
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 29 Nov 2021

strike

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में आज रेवेन्यू अफसरों ने विजिलेंस कार्रवाई के खिलाफ एक दिसंबर तक हड़ताल का एलान किया है। रेवेन्यू अफसर सोमवार को मोहाली में विजिलेंस कार्रवाई के खिलाफ रैली करेंगे। डीसी आफिस इंप्लाइज एसोसिएशन पंजाब ने भी सभी जिलों में सोमवार को कामकाज ठप करके रैली में शामिल होने की घोषणा की।

हड़ताल के कारण आज डीसी दफ्तरों में कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा सब रजिस्ट्रार दफ्तरों में रजिस्ट्रियां नहीं होंगी। यही नहीं तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों ने दस्तावेज जारी करने भी बंद कर दिए हैं। उधर रेवेन्यू अफसरों के समर्थन में पटवारी भी हड़ताल पर चल रहे हैं। रेवेन्यू अफसर, पटवारी व डीसी दफ्तरों के कर्मचारी 23 नवंबर से लगातार हड़ताल पर हैं।

डीसी दफ्तर इंप्लाइज यूनियन पंजाब के प्रधान गुरनाम सिंह विर्क ने बताया कि 22 जिलों के पदाधिकारियों से मीटिंग करके यह फैसला किया गया कि सोमवार को सभी कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर मोहाली में रेवेन्यू अफसरों के साथ रोष रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मोहाली रैली में ही अगले एक्शन का एलान किया जाएगा।

आपातकालीन सेवाओं का भी करेंगे बहिष्कार

यूनियन ने कहा कि हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं, कोरोना संबंधित सेवाएं और चुनावी ड्यूटियों का भी बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सीधे तौर पर पंजाब सरकार जिम्मेदार होगी। उन्होंने जिला स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों को कहा है कि वह सभी मोहाली रैली में जरूर शामिल हों। ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके।

गाैरतलब है कि पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारी संगठनाें ने सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज कर दिया है। हर राेज कर्मचारी मंत्रियाें और नेताओं का मांगाें काे लेकर घेराव कर रहे हैं।

हुस्न की जाल में फंसा कर ये लड़कियां करती हैं ब्लैकमेल

https://youtu.be/SVKIIxTiNrk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *