आज होगा SGPC के प्रधान के नाम का ऐलान, इन नामों पर चर्चा जारी, सुखबीर बादल करेंगे घोषणा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 29 Nov 2021

आज होगा SGPC के प्रधान के नाम का ऐलान, इन नामों पर चर्चा जारी, सुखबीर बादल करेंगे घोषणा

अमृतसर। आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के नए अध्‍यक्ष का ऐलान होगा। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल का इसका अधिकार साैंपा गया है। माना जा रहा है कि इस बार इसकी जिम्‍मेदारी किसी नए चेहरे को दी जाएगी। एसजीपीसी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को चुनने का अधिकार सुखबीर सिंह बादल को दे दिया। पिछले वर्षो की तरह इस बार भी एसजीपीसी के नए अध्यक्ष का नाम बंद लिफाफे से ही निकलेगा।

अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के कारण इस बार अकाली दल के लिए एसजीपीसी अध्यक्ष का चुनाव आसान नहीं है। भले ही एसजीपीसी हाउस में शिअद बहुमत में है लेकिन पार्टी को 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने वोट बैंक को मुख्य रखकर ही नए अध्यक्ष का चुनाव करना पड़ेगा।

इन नामों पर चल रही है चर्चा

सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट एचएस धामी, संत बलबीर सिंह घुन्नस, गुरबख्श सिंह खालसा, बीबी जगीर कौर, एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका और भाई मंजीत सिंह के नाम आगे चल रहे हैं। अध्यक्ष के अलावा अन्य पदाधिकारियों व 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव भी आज होगा।

नया अध्यक्ष ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जूनियर उपाध्यक्ष, महासचिव और कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों का नाम पेश करेगा। अगर हाउस में कोई सदस्य किसी नाम पर एतराज जताता है तो उस पद के लिए मतदान करवाया जाएगा। परंतु यह संभावना कम ही है क्योंकि एसजीपीसी के वर्तमान हाउस में शिअद के पास भारी बहुमत है।

हुस्न की जाल में फंसा कर ये लड़कियां करती हैं ब्लैकमेल

https://youtu.be/SVKIIxTiNrk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *