पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले कश्मीरी छात्रों पर मेहरबानी, भारत माता की जय बोलने वाले छात्र गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब के बठिंडा स्थित बॉयज हॉस्टल में यूपी/बिहार के चार छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है। इन छात्रों पर पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वाले कश्मीरी छात्रों का विरोध करने का आरोप है। छात्रों को हॉस्टल में की गई तोड़फोड़ का जुर्माना भरने का निर्देश भी दिया गया है। वहीं कश्मीरी छात्रों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

छात्रों को हॉस्टल खाली करने की जारी की गई नोटिस के अनुसार, 30 अक्टूबर की रात को हॉस्टल परिसर में हुई अनुशासनहीन गतिविधियों में ये छात्र शामिल पाए गए हैं। जो कि बाबा फरीद ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के कैंपस और हॉस्टल के नियमों के सख्त खिलाफ है।

24 घंटे के अंदर हॉस्टल खाली करने का आदेश

नोटिस में आगे कहा गया है, ‘इन छात्रों को अपने सामान के साथ 24 घंटे के अंदर हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया जाता है।’ इनके नाम कुमार कार्तिकेय ओझा, आयुष कुमार तिवारी, उज्ज्वल पांडेय और आयुष कुमार जायसवाल हैं। ये सभी ग्रैजुएशन के फर्स्ट और लास्ट ईयर के स्टूडेंट्स हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल

पंजाब हॉस्टल के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं। सागर पांडेय नाम के यूजर ने लिख, बाबा फरीद इंस्टिट्यूशन में 4 बिहारी छात्रों के उत्पीड़न पर नीतीश कुमार को पीएम नरेंद्र मोदी को लेटर लिखना चाहिए। राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का समर्थन करने के लिए इस संस्थान की मान्यता को तत्काल प्रभाव से हटाना होगा। वहीं कुछ यूजर ने हॉस्टल के आदेश को अन्यायपूर्ण बताया।

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *