काला धंधा, गोरे लोग PART-1: जालंधर में White House ने नगर निगम को लगाया करोड़ों का चूना, तल्हण रोड पर काटी अवैध कालोनी, कमिश्नर साहब- अवैध कालोनी पर आखिर क्यों हैं ‘मेहरबानी’

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में अवैध कालोनी काट कर नगर निगम के खजाने को करोड़ों रुपए की चपत लगाई जा रही है। रामामंडी के आगे तल्हण रोड पर अवैध तरीके से कई एकड़ जमीन में कालोनी काटी गई है।

अगर इस कालोनी का एप्रूवल लिया जाता और सरकारी खजाने में फीस जमा करवाई जाती तो करोड़ों रुपए नगर निगम के खजाने में जमा होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। White House Properties नामक कालोनाइजर और कुछ प्रापर्टी डीलरों ने निगम अफसरों के साथ सांठगांठ कर करोड़ों रुपए का चूना लगाया है।

White House Properties ने लगाई चपत

तल्हण रोड पर अमर पैलेस के पीछे और एक कांग्रेसी नेता की कोठी के बीच कई एकड़ जमीन में फैसे खेत में अब धान नहीं, बल्कि कंक्रीट की फसल लहलहा रही है। माडल टाउन के एक कालोनाइजर ने यहां करोड़ों रुपए की सरकारी टैक्स की चोरी कर अवैध रूप से कालोनी काटी है।

सैंट्रल हलके में पड़ते इस इलाके में कालोनाइजर 4 लाख रुपए प्रति मरला कालोनी में प्लाट बेच रहा है। बाकायदा कालोनाइजर ने कालोनी में बोर्ड लगाकर इसकी मशहूरी की है। गुरु अंगद देव पब्लिक स्कूल के पास अमर पैलेस के पीछे काटी जा रही इस अवैध कालोनी पर आज तक न तो बिल्डिंग ब्रांच ने कोई कार्रवाई की और न ही इलाके के कौंसलर ने इस पर रोक लगवाई। जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान सरकार को हुआ है।

काला धंधा, गोरे लोग: JALANDHAR में अवैध कालोनी का खेल। करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *