गुरु नानक पुरा में रात के अंधेरे में बन रही घटिया रोड, SE बोले- घटिया मटेरियल की जांच होगी

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
सेंट्रल हल्के के गुरु नानक पुरा और भारत नगर में रात के अंधेरे में बन रही घटिया मटेरयल से सड़क की जांच की बात कही गई है। नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर रजनीश डोगरा ने कहा है इसकी जांच करवाई जाएगी।

गुरुनानक पूरा में रात के अंधेरे में ठेकेदार के कारिंदे सड़क पर लीपापोती का काम कर रहे हैं। करोड़ों रुपए से बनने वाली सड़क पर ठेकेदार लीपापोती करने में जुटा है।

नियमानुसार सड़क निर्माण के समय मौके पर जूनियर इंजीनियर के साथ बेलदार और कोई नगर निगम का इंजीनियर होना जरूरी होता है लेकिन यहां रात के अंधेरे में घटिया मटेरियल से सड़क बनाई जा रही है।

घटिया निर्माण मिला तो करेंगे कार्रवाई

उधर नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर रजनीश डोगरा ने कहा है की रात के अंधेरे की दिक्कत नहीं है। सड़क बनाने में 16 डिग्री सेल्सियस से ऊपर का तापमान होना चाहिए। अगर फिर भी रोड निर्माण में कोई गड़बड़ी की गई है, घटिया मेटेरियल लगाया गया है तो इसकी जांच करेंगे और संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *