भगत चूनीलाल के घर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, बोले- पंजाब में चुनौती को अवसर में बदलेगी भाजपा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी वह राजनीतिक दल है, जो चुनौतियों को अवसर में बदलना जानती है। पंजाब में चुनौती को अवसर में बदलने का भाजपा पूरा प्रयत्न कर रही है। किसान आंदोलन ने भाजपा को 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का अवसर प्रदान किया है।

उक्त बातें आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी ताकत के साथ पंजाब में चुनाव लड़ेगी। पंजाब की जनता परेशान है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिद्धू सिर्फ ड्रामा कर रहे हैं। पब्लिक सब समझ रही है।

नवजोत सिद्धू और चरणजीत चन्नी आपस में लड़ रहे हैं

पंजाब के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चूनीलाल भगत के घर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार सभी को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग सबकुछ देख रहे हैं। नवजोत सिद्धू और चरणजीत चन्नी आपस में लड़ रहे हैं। अफसरों को लगाने को लेकर आपस में मतभेद है।

इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सीपीएस व विधायक केडी भंडारी, मोहिंदर भगत, प्रदीप खुल्लर समेत वेस्ट हलके के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *