यूपी बोर्ड परीक्षा में 18 तक छात्रों की सूची भेजेंगे प्रधानाचार्य, बोर्ड परीक्षा के आवेदन की समय सीमा पूरी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

exam

विजय बहादुर तिवारी
डेली संवाद, गोण्डा
यूपी बोर्ड की 2022 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। परीक्षा के लिए लिए फार्म भरने और कक्षा नौंवी व 11वीं के विद्यार्थियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गई। अब नौ से 14 नवंबर तक प्रधानाचार्य विद्यार्थियों का ब्योरा जांच कर उसे अपडेट करेंगे।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान किसी भी नवीन छात्र का ब्योरा अपडेट नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दूसरी बार तिथि बढ़ाई थी।

आनलाइन ब्योरा का परीक्षण कर सुनिश्चित कर लें

डीआइओएस राकेश कुमार ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि आनलाइन ब्योरा का परीक्षण कर सुनिश्चित कर लें कि उन्होंने जिन संस्थागत विद्यार्थियों के विवरण आनलाइन किए हैं वे उनके विद्यालय में अध्ययनरत हैं और उनका परीक्षा शुल्क भी जमा है।

यदि परीक्षण के उपरांत एक भी अनधिकृत व बोर्ड के नियमों के विरुद्ध अनर्ह विद्यार्थी का आवेदन आनलाइन पाया जाता है तो संबंधित छात्र का विवरण निरस्त किए जाने के साथ ही संबंधित प्रधानाचार्य के उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानाचार्यों को देना होगा प्रमाण पत्र

प्रधानाचार्यों को इस बात का प्रमाण पत्र देना होगा कि कक्षा नौ व 11 तथा 11 व 12 से संबंधित विद्यार्थियों का ब्योरा आनलाइन अपलोड हो चुका है और किसी भी छात्र का ब्योरा अपलोड होने से छूटा नहीं है।

यह भी बताना होगा कि शैक्षिक विवरण विद्यालयी अभिलेखानुसार पूर्ण रूप से शुद्ध व सही है। दूसरी बार बढ़ी थी परीक्षा फार्म भरने की तिथि। अब 18 नवंबर तक पंजीकृत अभ्यर्थियों की नामावली भेजेंगे प्रधानाचार्य।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *