डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से हटने और चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने के बाद जालंधर की सियासत भी बदल चुकी है। कल तक, जहां वेस्ट हलके में अवैध निर्माण पर कार्रवाई से पहले नगर निगम के अधिकारी कई बार सोचते थे, आज स्थिति यह है कि एक के बाद एक धड़ाधड़ कार्यवाही वेस्ट हलके में ही की जा रही है। जबकि सैंट्रल विधानसभा और नार्थ हलके में निगम अधिकारियों ने आंखें मूंद ली है।
माना जा रहा है कि कैप्बटन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से हटते ही विधायक सुशील रिंकू का सियासी दबाव अधिकारियों पर नहीं रह गया, जिससे रिंकू के सबसे करीबी मित्र और पंजाब कांग्रेस के नेता मेजर सिंह की इमारत को निगम अधिकारियों ने निशाना बनाया। यही नहीं, वेस्ट हलके में और भी कार्यवाही की गई।
कांग्रेसी नेता मेजर सिंह की इमारत सील
नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने वीरवार सुबह जालंधर वेस्ट हलके में कांग्रेस नेता मेजर सिंह के रेस्टोरेंट दाना पानी की दो मंजिलों को सील कर दिया है। मॉडल हाउस स्थित रेस्टोरेंट दाना पानी के 2 टॉप फ्लोर सील किए गए हैं। यहां पर कमरे और ओपन रेस्टोरेंट्स बनाया गया था। नगर निगम की टीम ने विरोध की आशंका को देखते हुए सुबह अंधेरे में ही कार्रवाई की है।
वहीं बताया जा रहा है कि दानिशमंदा के पास एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई है। कांग्रेस नेता मेजर सिंह पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर भी हैं और हलका विधायक सुशील रिंकू के करीबी माने जाते हैं। उनका बिल्डिंग ब्रांच से लंबे समय से टकराव चल रहा है। मेजर सिंह ने बिल्डिंग ब्रांच के कुछ अधिकारियों को अवैध निर्माण के मामलों में हाईकोर्ट में भी पार्टी बनाया हुआ है।
सैंट्रल हलके की अवैध कालोनी पर आंखें बंद
सैंट्रल हलके में नंगलशामा की कई एकड़ में कटी अवैध कालोनी नगर निगम के अधिकारियों को नहीं दिख रही है। जबकि इस कालोनी में White house properties का बोर्ड लगाकर नाजायज तरीके से लोगों को प्लाट बेचा जा रहा है। सैंट्रल हलके में अमर पैलेस के साथ ही कामर्शियल मार्केट काटी गई है, एक के बाद एक कई कामर्शियल निर्माण हो रहा है, लेकिन निगम अधिकारी यहां कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है।
CM चन्नी और सिद्धू के साथ केजरीवाल पर रूबी ने निकाली भड़ास
लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें









