डेली संवाद, कपूरथला
कपूरथला से बड़ी खबर है। यहां आरसीएफ कम्युनिटी हाल में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब मंडप में दूल्हा-दुल्हन को फेरे लेने थे। इसी दौरान पता चला कि दूल्हा पहले से ही शादीशुदा है और वह एक बच्चे का बाप है। इसके बाद वधु पक्ष की तरफ से जमकर हंगामा शुरू हो गया।
जानकारी के मुताबिक आरसीएफ कपूरथला में रहने वाले एक व्यक्ति की लड़की की शादी जालंधर के लड़के से तय हुई। आज जालंधर से कपूरथला बारात आई। सुबह लड़के और लड़की की धूमधाम से शादी हुई। शाम के समय जब विदाई का वक्त आया तो वहां नया हंगामा खड़ा हो गया।
शाम को विदाई के वक्त वहां हंगामा शुरू हो गया। विदाई के समय वहां जालंधर से एक युवती अपनों बच्चों के साथ पहुंची और लड़के को अपना पति बताया। इस दौरान आरसीएफ का वधू पक्ष ने हकीकत जानने की कोशिश की। फिर पता चला कि दूल्हा पहले से ही शादीशुदा है। उसके चार बच्चे हैं।
वधू पक्ष को जब यह पता चला तो जमकर हंगामा हुआ। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान लोगों ने फोन कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पुलिस पहुंची है। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया है।









