नंदिनी में नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का शानदार आगाज, वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ने किया शुभारंभ, कहा- योगी सरकार गांव – गांव बनवा रही खेल मैदान

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विजय बहादुर तिवारी
डेली संवाद, नवाबगंज (गोंडा)
नंदिनी नगर महाविद्यालय के खेल स्टेडियम में तीन दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप आए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेन्द्र नें किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोंडा की संस्कृति और पहचान को बनाए रखने का काम सांसद बृजभूषण शरण सिंह कर रहे हैं। जबसे इन्होंने भारतीय कुश्ती संघ का दायित्व संभाला है तब कुश्ती में चारो तरफ विजय ही दिखाई पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि खेत के प्रति मोदी जी के सपना यहां साकार होता हुआ दिखाई पड़ रहा। करीब पांच हजार साल पहले भारत में एक से बढ़कर एक वीर पैदा हुए हैं। मोदी जी के नेतृत्व में भारत की तस्वीर बदल रही है। हम फिर से भारत को सोने की चिड़िया बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार खेलो इंडिया खेलो और जीतो इंडिया जीतो के साथ काम कर रही है। खेल के लोगों को समर्पित करने के लिए हम परा सहयोग करेंगे।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष को बधाई दी

प्रदेश सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए गांव स्तर पर खेलों का आयोजन करवा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस खेल का उद्घाटन करने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी को आना था लेकिन व्यस्तता के कारण नहीं आ सके। उन्होंने अपना संदेश देकर हमें उद्घाटन के लिए भेजा है। उन्होंने सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप के आयोजन के लिए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष को बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद ‌डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति रवि शंकर सिंह कहा कि भारत में कुश्ती प्रशिक्षण केन्द्र में आधुनिक सुविधा उपलब्ध करा कर सांसद बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती का मान बढ़ाया है। अब भारत में बजरंग पूनिया,रवि दहिया, गीता फोकाट, बबिता फोकाट, सरिता मोर, जैसे पहलवान दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

पहलवानों का हाथ मिलवा कर कुश्ती की शुरुआत

इसके बाद मुख्य अतिथि नें ध्वजारोहण कर नेशनल चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया। इसके ग्रीकोरोमन के तीन मैट में जाकर पहलवानों का हाथ मिलवा कर कुश्ती की शुरुआत कराई।

इस मौके पर कैसरगंज के सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, राज्यमंत्री पल्टूराम,विधानसभा प्रेम नरायन पांडेय, विधायक बावन सिंह, प्रतीक भूषण शरण सिंह,भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, पयागपुर से विधायक सुभाष त्रिपाठी, पूर्व विधायक मंजू सिंह, तुलसीदास राय चंदानी,जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, बलरामपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी,यूपी कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष करन भूषण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृज किशोर मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुमित भूषण सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष डा सत्येंद्र सिंह,राम बहादुर सिंह, सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *