IKGPTU में जिला कानूनी सहायता अथॉरिटी की तरफ से जागरूकता सेमिनार आयोजित

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/कपूरथला
देश भर में निःशुल्क कानूनी सुविधाएं हर स्तर पर प्रदान की जा रहीं हैं। कानून में ऐसी व्यवस्था है कि हर जरूरतमंद को कानूनी सहायता निःशुल्क एवं सुलभ तरीके से मुहैया करवाई जाए। जरूरत अब सिर्फ जन-जन तक जागरूकता पहुँचाने की है तथा देश की युवा पीढ़ी, खासकर विद्यार्थी इस जागरूकता में पहरी बनकर आगे रहकर अपने आस-पड़ोस तक इस जागरूकता को बढ़ाएं, ताकि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जा सके।

यह प्रेरणादायक आह्वान वीरवार को आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) में जिला स्तरीय कानूनी सहायता जागरूकता विषय पर आयोजित सेमिनार में विभिन्न वक्ताओं की तरफ से किया गया। इस सेमिनार में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरिंदर सिंह ग्रेवाल मुख्य अतिथि रहे। वे जिला कानूनी सहायता अथॉरिटी कपूरथला के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने विभिन्न प्रकार के कानूनी सहायता प्रावधान के बारे में भी बताया।

जीवन बीमा एवं कानूनी प्रावधान के बारे में भी जानकारी दी

ज्ञात हो कि यह आयोजन देश भर में महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर से शुरू हुए 45 दिवसीय राष्ट्रव्यापी कानूनी जागरूकता अभियान के तहत करवाया गया। सेमिनार में सी.जे.एम एवं जिला कानूनी सहायता अथॉरिटी कपूरथला के सचिव महेश कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सामान्य जीवन बीमा एवं कानूनी प्रावधान के बारे में भी जानकारी दी।

इस अवसर पर अन्य विशेष वक्त सुमेर भट्टी की तरफ से उपस्थित विद्यार्थियों को बैंक खातों से जुड़ी लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड पर भी दो लाख तक के बीमा का प्रावधान होता है। सेमिनार को ए.डी.सी कपूरथला आदित्य उप्पल एवं जिला रोजगार अधिकारी नीलाम महे ने भी संबोधित किया।

यूनिवर्सिटी में यह आयोजन रजिस्ट्रार आई.ए.एस जसप्रीत सिंह के नेतृत्व में लीगल सेल की तरफ से किया गया। इस अवसर पर जिला कानूनी सहायता अथॉरिटी से संबंधित एडवोकेट काउंसिल के मेंबर एवं यूनिवर्सिटी अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *