अकाली दल को बड़ा झटका, मनजिंदर सिंह सिरसा BJP में शामिल, कही बड़ी बात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 290 शब्द|📅 01 Dec 2021

अकाली दल को बड़ा झटका, मनजिंदर सिंह सिरसा BJP में शामिल, कही बड़ी बात

नई दिल्ली। अकाली दल (SAD) नेता मनजिंदर सिंह सिरसा बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, दुष्यंत गौतम मौजूद रहे. पार्टी में शामिल होने के बाद सिरसा ने कहा कि अमित शाह और जेपी नड्डा का धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे पार्टी में शामिल करवाया।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उत्तर भारत की राजनीति में सिख चेहरों में जो चेहरा दिमाग में आएगा, वो सिरसा का ही आएगा. इनको मैं बीजेपी परिवार में शामिल कराता हूं. पंजाब चुनाव में इसका लाभ होगा. बता दें कि पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बीजेपी के लिए शुभ दिन है. मनजिंदर सिंह सिरसा के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ज़िम्मेदारी से मुक्त होकर वे बीजेपी में शामिल हुए हैं. उनको जे पी नड्डा और अमित शाह ने भी शुभकामनाएं दी है।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा

बीजेपी में शामिल होने से पहले सिरसा ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. सिरसा दो बार दिल्ली से विधायक रहे हैं. बीजेपी में शामिल होने से ठीक पहले सिरसा ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. साथ ही DSGMC का आतंरिक चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया।

उन्होंने कहा, ”निजी कारणों से दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं. देश और दुनिया के सिखों ने काफी मान बक्शा है. अगले चुनाव से भी खुद को दूर रखूंगा. अपने सदस्य, शुभचिंतकों का धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने अब तक साथ दिया।’

करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में मॉडल के फोटोशूट पर बवाल, देखें

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *