कैबिनेट मंत्री राजा वडिंग ने Ex CM कैप्टन को बताया सूबे का देनदार, कहा – पंजाब के लोग कैप्टन और भाजपा को 2022 के चुनाव में सबक सिखाएंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Amarinder Singh Raja Warring
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 01 Dec 2021

कैबिनेट मंत्री राजा वडिंग ने Ex CM कैप्टन को बताया सूबे का देनदार, कहा - पंजाब के लोग कैप्टन और भाजपा को 2022 के चुनाव में सबक सिखाएंगे

डेली संवाद, घनौर/चंडीगढ़
पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने हर अपराधी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने के लिए पार्टी और पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुये आज कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह राज्य का देनदार है और लोग आगामी चुनाव में कैप्टन और भाजपा दोनों को सबक सिखाएँगे।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा की गयी महत्त्वपूर्ण पहलकदमियों पर भरोसा जताते हुये राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब के लोगों ने जान लिया है कि सच्चे राजनैतिक इरादे से क्या हासिल किया जा सकता है और उन्होंने 2022 के चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से फिर सत्ता में लाने का मन बना लिया है।

किसानों की पीठ में छुरा घोंपा

राज्य में कांग्रेस के सिवाय किसी और पार्टी के सत्ता में आने के लिए सभी विरोधी पक्षों के दावों को नकारते हुये स. राजा वड़िंग ने कहा कि किसानों के मुद्दों पर केजरीवाल के हैरान करने वाले दोहरे मापदण्डों ने उसे पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधान सभा में इन 3 काले कानूनों में से एक कानून पास करके हमारे किसानों की पीठ में छुरा घोंपने के लिए पंजाब निवासी केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेंगे।

यहाँ घनौर बस स्टैंड के नवीनीकरण सम्बन्धी कामों की शुरूआत करने के उपरांत ‘खुली चर्चा वड़िंग के संग’ के पहले सैशन के दौरान पार्टी काडर और स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत करते हुये परिवहन मंत्री ने कहा कि हमारी किसानी को तबाह करने की कोशिश करके पंजाब के साथ धोखा करने वालों को इसका हर्जाना भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव से पहले आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (ए.आई.सी.सी.) द्वारा मंत्रियों के योजनाबद्ध क्रमवार पब्लिक इंटरैकशन प्रोग्राम के इस पहले सैशन के अंतर्गत वह आम लोगों के रूबरू हो रहे हैं।

करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में मॉडल के फोटोशूट पर बवाल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *