कांग्रेसी MLA के खासमखास व एक अधिकारी ने नगर निगम को लगाया लाखों का चूना, मिट्ठापुर व अलीपुर में कई एकड़ में काटी अवैध कालोनी, पानी-सीवेरज कनैक्शन भी जोड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 02 Dec 2021

कांग्रेसी MLA के खासमखास व एक अधिकारी ने नगर निगम को लगाया लाखों का चूना, मिट्ठापुर व अलीपुर में कई एकड़ में काटी अवैध कालोनी, पानी-सीवेरज कनैक्शन भी जोड़ा

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम जालंधर के कुछ अधिकारी विधायक और उनके पीए के साथ मिलकर अवैध कालोनी काट रहे हैं। ये अवैध कालोनी कुछ एकड़ में नहीं, बल्कि कई एकड़ में फैली है। जिससे सरकार के राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। सरकार को  विधायक के खासमखास और कुछ अधिकारी ही नुकसान पहुंचा रहे हैं।

कांग्रेसी MLA के खासमखास व एक अधिकारी ने नगर निगम को लगाया लाखों का चूना, मिट्ठापुर व अलीपुर में कई एकड़ में काटी अवैध कालोनी, पानी-सीवेरज कनैक्शन भी जोड़ा

ताजा मामला जालंधर कैंट हलके में पड़ते अलीपुर और मिट्ठापुर इलाके का है। यहां कांग्रेस के एक विधायक के खासमखास और कुछ अधिकारी मिलकर कई एकड़ में अवैध रूप से कालोनी काट रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर से भी की गई है, लेकिन मामला एक विधायक के खासमखास से जुड़ा होने के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है।

बस स्टैंड के पास 40 दुकानों की अवैध मार्केट

सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेसी विधायक के इस खासमखास ने बस स्टैंड के पास 40 दुकानों की मार्कीट बनाई थी। तब नवजोत सिद्धू स्थानीय निकाय मंत्री थे और वे खुद जालंधर आकर विधायक के इस खासमखास की अवैध मार्किट पर डिच चलाई थी। नगर निगम के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इसमें निगम के कुछ अधिकारी का हिस्सा है।

कांग्रेसी MLA के खासमखास व एक अधिकारी ने नगर निगम को लगाया लाखों का चूना, मिट्ठापुर व अलीपुर में कई एकड़ में काटी अवैध कालोनी, पानी-सीवेरज कनैक्शन भी जोड़ा

निगम के इस अधिकारी ने यह भी बताया कि अलीपुर में भट्टी कोल्ड स्टोरेज के सामने अवैध  कालोनी काटी गई है। करीब 4 एकड़ में काटी गई इस अवैध कालोनी में सीवरेज और पानी की पाइपें बिछाई जा रही है। उक्त अधिकारी के मुताबिक विधायक के खासमखास ने  खुद को विधायक का पीए बता कर कालोनाइजर से सांठगांठ किया। इसके बाद निगम के कुछ अधिकारियों को मोटी रकम खिलाई गई।

इंदौर का माइकल जैक्सन, चौराहे पर स्टेप, देखें

https://youtu.be/XLIu7aBtztc

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *