नवजोत सिद्धू को लेकर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का सनसनीखेज खुलासा, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 02 Dec 2021
नवजोत सिद्धू को लेकर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का सनसनीखेज खुलासा, पढ़ें
फाइल फोटो

पठानकोट। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब पहुंचकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू AAP में आना चाहते थे, हालांकि अब वे नहीं आएंगे। वह कांग्रेस में ही खुश हैं। सिद्धू के साथ आखिरी बार कब तक बातचीत हुई, इसको लेकर केजरीवाल ने खुलासा करने से इनकार कर दिया।

एक और सवाल के जवाब में केजरीवाल ने फिर कह दिया कि सिद्धू तो अभी भी कांग्रेस छोड़ने को तैयार बैठे हैं। केजरीवाल ने इस बयान से पंजाब में सिद्धू के AAP में जाने को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है। सिद्धू भी कई बार कांग्रेस प्रधान की कुर्सी छोड़ने की चेतावनी दे चुके हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह को निपटाने में कामयाब रहे सिद्धू

कांग्रेस में सिद्धू पहले सुनील जाखड़ और फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह को निपटाने में कामयाब रहे। हालांकि, अब उनकी राह मुश्किल हो रखी है। उनके मरणव्रत पर बैठने की धमकी के बावजूद सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की ड्रग्स रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया। सिद्धू खुद को 2022 के बाद CM चेहरे के तौर पर पेश कर रहे हैं, लेकिन मौजूदा CM चन्नी भी दावेदारी से पीछे नहीं हट रहे। सिद्धू कांग्रेस की जगह संगठन से लेकर पार्टी मेनिफेस्टो के लिए अपना ‘पंजाब मॉडल’ पेश कर रहे हैं।

पंजाब में AAP के लिहाज से सबसे बड़ी चर्चा CM चेहरे की है। केजरीवाल कह तो चुके हैं कि सीएम चेहरा सिख समाज से होगा, लेकिन नाम नहीं बता रहे। पार्टी में संगरूर से सांसद भगवंत मान को लेकर चर्चा जरूर है, लेकिन केजरीवाल खुलकर कुछ नहीं कह रहे।

डेरे के बाबा की लड़की के साथ शर्मनाक करतूत, देखें

https://youtu.be/NWPUhXH8Pts

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *