अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया भी BJP ज्वाइन कर रहे हैं? पढ़ें पंजाब के कैबिनेट मंत्री राजा वडिंग का बड़ा खुलासा, कहा- इसमें हैरानी की बात नहीं

Daily Samvad
3 Min Read
Amarinder Singh Raja Warring
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 362 शब्द|📅 02 Dec 2021

अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया भी BJP ज्वाइन कर रहे हैं? पढ़ें पंजाब के कैबिनेट मंत्री राजा वडिंग का बड़ा खुलासा, कहा- इसमें हैरानी की बात नहीं

डेली संवाद, खरड़/चंडीगढ़
मनजिन्दर सिंह सिरसा के भाजपा में शामिल होने के बाद अकाली दल की भाजपा के साथ सांझ का पर्दाफाश करते हुये राजा वड़िंग ने गुरूवार को कहा कि यदि बिक्रम मजीठिया भी वही रास्ता पकड़ते हुये भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो यह कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। वड़िंग ने अकाली नेता पर निशाना साधते हुये कहा कि किसी भी समय मजीठिया की भाजपा में शामिल होने की ख़बर आ सकती है। सिरसा की बर्खास्तगी पर अकालियों की तरफ से अब झूठे आंसू बहाना एक शर्मनाक बात है जिससे पंजाब के लोग भलीभांत अवगत हैं।

आज यहाँ मॉडरन बस स्टैंड का नींव पत्थर रखने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये परिवहन मंत्री ने ‘आप ’ के ढकोसलों पर प्रतिक्रिया प्रकटाते हुये कहा कि समूचा विरोधी पक्ष बुरी तरह बौख़लाया हुआ है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि सिसोदिया जैसे नेता स्कूल में टायलट का निरीक्षण करने जैसे दिखावे करने के लिए मजबूर हैं।

अकाली दल विभाजित हो गया है

वड़िंग ने कहा, ‘शिरोमणि अकाली दल विभाजित हो गया है और आप देखोगे कि वह भी पंजाब में केजरीवाल के झाड़ू की तरह बिखर जायेगा।’ लोगों को 2022 में पंजाब की सेवा करते रहने के लिए कांग्रेस को दोबारा सत्ता सौंपने की अपील करते हुये वड़िंग ने कहा कि पूरी दुनिया हमारे मुख्यमंत्री के दो महीनें में किये काम का ज़िक्र कर रही है, परन्तु सभी विरोधी पार्टियां चिंतित हैं क्यूंकि चरणजीत सिंह चन्नी ने उनके पास कांग्रेस का विरोध करने के लिए कोई भी मुद्दा बाकी नहीं छोड़ा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी के लिए पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कटौती हो या बिजली के खर्च घटाने और पीपीएज़ पर सख़्त कार्यवाही हो, मुख्यमंत्री ने सभी पंजाबियों को राहत देने का प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने बादलों जैसे टैक्स अपराधियों को काबू करने की छूट दी है जिससे राज्य सरकार के राजस्व में वृद्धि को यकीनी बनाया जा सके। मंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य विभाग के प्रति दिन राजस्व को 1.05 करोड़ से बढ़ा कर 1.50 करोड़(प्रति दिन) करना है।

डेरे के बाबा की लड़की के साथ शर्मनाक करतूत, देखें

https://youtu.be/NWPUhXH8Pts

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *