भाजयुमो नेताओं ने खोली सुखबीर की पोल, कहा – बादल अफवाह न फैलाएं, नहीं तो केस करूंगा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 356 शब्द|📅 04 Dec 2021

भाजयुमो नेताओं ने खोली सुखबीर की पोल, कहा - बादल अफवाह न फैलाएं, नहीं तो केस करूंगा

डेली संवाद, जालंधर
शुक्रवार को नकोदर हल्के के नूरमहल में रैली करने पहुंचे अकाली सुप्रीमो सुखबीर बादल ने मंच पर भाजपा युवा मोर्चा के नकोदर से जालंधर देहाती युवा मोर्चा के प्रधान शैफी चावला का नाम अकाली दल में शामिल होने वालों की सूची में ले दिया। जिसके खिलाफ आज भाजपा जालंधर देहाती के प्रधान सुदर्शन सोबति काला पहलवान, पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के वाइस प्रधान अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट), प्रदेश महामंत्री नरिंदर सिंह ढिल्लो, पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के सह-मीडिया इंचार्ज अर्जुन त्रेहन के साथ शैफी चावला ने सर्कट हाउस मे प्रेस वार्ता की।

भाजपा नेताओं ने सुखबीर बादल पर खुल कर भड़ास निकाल उनका झूठा नाम लेकर सुखबीर बादल द्वारा उनको अकाली दल मे शामिल करवाने वाली वीडीयो पेश कर बोला वह भाजपा के सिपाही थे हैं और रहेंगे, क्योंकि देश की नरिंदर मोदी सरकार ने पंजाब के 24 लाख किसानों के बैंक खातों मे 14 हज़ार करोड़ रुपए डाल कर करतारपुर कॉरिडर खोलने जैसे बड़े कार्य किये है। इतना ही नही पंजाब के शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए करोड़ों रुपय केंद्र सरकार भेज रही है। जिसमे खुला भ्रष्टाचार चल रहा है।

बौखलाहट में सुखबीर बादल

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा बौखलाहट में सुखबीर बादल झूठ बोल जनता मे गलत प्रचार प्रसार करवा रहे है कि भाजपा कार्यकर्ता अकाली दल मे शामिल हो रहे है। उन्होंने सुखबीर बादल को झूठा करार देते हुए पंजाबियों से अपील की कि वह अकाली दल व सुखबीर बादल के झांसे में ना आएं और सदैव सच का साथ देने व आम जन जैसे प्रधानमंत्री मोदी कि अगुवाई में भाजपा को समर्थन व मतदान कर बहुमत लाएं।

भाजपा नेताओं ने इस झूठ के चलते अगर उन्हें अकाली दल पर कानूनी कार्यवाही करनी पड़ी तो वह उससे भी गुरेज नहीं करेंगे। इसलिए अकाली दल भाजपा नेताओ की चिंता करने की बजाए अपने अकाली दल के नेताओं को दूसरी पार्टियों मे जाने से बचाए। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि उनकी पार्टी के खिलाफ दूसरे राजनैतिक दलों के पास कोई मुद्दा नही है इसलिए सभी विपक्षी दल लोगों को भाजपा के खिलाफ भ्रमित करना चाहते है।

पुलिस की शर्ममनाक करतूत, पुरुष DCP ने लड़कियों से की हाथापाई, देखें

https://youtu.be/gUsGqiBRb4s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *