नगर निगम की टीम ने भाजपा नेता अमरजीत अमरी की कामर्शियल इमारत को तीसरी बार किया सील, शिकायतकर्ता बोले- FIR दर्ज हो

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 04 Dec 2021

नगर निगम की टीम ने भाजपा नेता अमरजीत अमरी की कामर्शियल इमारत को तीसरी बार किया सील, शिकायतकर्ता बोले- FIR दर्ज हो

डेली संवाद, जालंधर
भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी की इमारत को आज फिर से नगर निगम के अधिकारियों ने सील कर दिया। नगर निगम के अधिकारियों ने तीसरी बार भाजपा नेता की कामर्शियल इमारत को अवैध बताकर सील किया है। इससे पहले ऊपर के कुछ फ्लोर को सील किया गया था, उसके बाद निगम टीम ने पूरी इमारत ही सील कर दिया था। लेकिन इसमें निर्माण चल रहा था।

इसके बाद शिकायतकर्ता कुलदीपक सिंह ने नगर निगम के कमिश्नर को फिर से शिकायत की। कुलदीपक सिंह की शिकायत पर आज सुबह नगर निगम की टीम ने फिर से पूरी इमारत सील कर दी है। मौके पर सील लगाने पहुंचे एटीपी राजिंदर शर्मा ने कहा है कि कमिश्नर के आदेश पर सील लगाई गई है।

राजिंदर शर्मा ने इमारत को सील कर दिया

शिकायतकर्ता कुलदीपक सिंह ने बताया कि लाडोवाली रोड पर सैंट्रल टाउन में अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण किया गया। कुछ आर्कीटेक्ट ने मिलकर नगर निगम के खजाने को लाखों रुपए का चूना लगाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि शिकायत पर ATP राजिंदर शर्मा ने इमारत को सील कर दिया था, लेकिन अब फिर से वहां निर्माण शुरू हो गया था।

इसके बाद कुलदीपक सिंह ने नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा से शिकायत करते हुए कहा कि इस नाजायज इमारत को पूरी तरह से सील किया जाए। उन्होंने कहा कि वहां मलबा हटाकर ऊपरी मंजिलों का निर्माण किया जा रहा है। इस शिकायत के बाद आज सुबह एटीपी राजिंदर शर्मा और उनकी टीम ने इमारत को फिर सील कर दिया।

अमरी बोले – वन टाइम सैटलमेंट में केस

हालांकि कुलदीपक सिंह से की मांग की है कि बार-बार अवैध निर्माण को लेकर भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। वहीं, भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी ने कहा है कि उन्होने वन टाइम सैटलमेंट के लिए फाइल जमा की है। इसके लिए जितनी फीस बनती है, वह जमा करवाने को तैयार हैं। बिल्डिंग में कोई नाजायज निर्माण नहीं हो रहा है। जो मलबा पड़ा है, वह पुराना है।

डेरे के बाबा की लड़की के साथ शर्मनाक करतूत, देखें

https://youtu.be/NWPUhXH8Pts

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *