पंजाब में नेताओं से सौदेबाजी: AAP के भगवंत मान का आरोप, मुझे BJP खरीदना चाहती है

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 494 शब्द|📅 05 Dec 2021

पंजाब में नेताओं से सौदेबाजी: AAP के भगवंत मान का आरोप, मुझे BJP खरीदना चाहती है

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब प्रधान भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने भाजपा (BJP) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें लुभावने ऑफर देकर खरीदने की कोशिश कर रही है। लेकिन एक बात बता दूं कि अभी तक वे नोट नहीं बने, जो मुझे खरीद सकें। मैं मिशन पर हूं, कमीशन पर नहीं।

भगवंत मान ने भाजपा की खरीद फरोख्त की कोशिश का खुलासा करते हुए कहा कि चार दिन पहले उन्हें भाजपा के एक बड़े नेता का फोन आया। उसने कहा कि आप भाजपा में आने का क्या लेंगे। कितने पैसे लेंगे यह बता दें। केंद्रीय मंत्रिमंडल में कौन-सा मंत्रालय चाहिए, संगठन में क्या पद चाहिए। आपके ऊपर दल बदल नियम भी लागू नहीं होता क्योंकि आप वरिष्ठ और इकलौते सांसद हैं।

भगवंत मान जहां खड़ा है, वहां खड़ा है

भगवंत मान ने बताया कि उन्होंने सीधे सपाट शब्दों में भाजपा नेता को जवाब दिया। कहा कि वह राजनीति में मिशन पर हैं, न कि कमीशन पर। मिशन और कमीशन में सिर्फ ‘क’ शब्द का ही फर्क है। वे कोई और होंगे, जिन्हें आप खरीद लेते होंगे। अभी तक वे नोट नहीं बने, जो भगवंत मान को खरीद सकें।

वह पंजाब की सेवा के लिए उस समय राजनीति में आए थे, जब पैसे कमाने वाला उनका करियर चरम पर था। उन्होंने पार्टी को खून पसीने से सींचा है। लोगों को विश्वास है कि भगवंत मान जहां खड़ा है, वहां खड़ा है।

पार्टी में मैं जाने की कभी सोच भी नहीं सकता

भाजपा वाले भगवंत मान के विश्वास को खरीद नहीं सकते। भाजपा को शायद गलतफहमी है कि उनकी ट्यूनिंग पार्टी में ठीक नहीं है। पार्टी एक परिवार की तरह होती है। इसमें छोटे-मोटे मनमुटाव चलते रहते हैं, जो पार्टी प्लेटफॉर्म पर ही हल होते हैं। भाजपा गलतफहमी को अपने मन से निकाल दे।

जिस पार्टी ने 750 किसानों की जान ले ली, जिस पार्टी ने यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों को कीड़ों-मकौड़ों की तरह गाड़ियों के नीचे रौंदा हो, वह सरकार जिसने एक साल तक पंजाब बड़े-बुजुर्गों माताओं-बहनों को सूली पर टांग कर रखा, जिस पार्टी ने दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों को गुंडे, मवाली, आतंकी कहा, उस पार्टी में मैं जाने की कभी सोच भी नहीं सकता।

आप में सभी जमीर वाले हैं, बिकाऊ नहीं

मैं भरपेट रोटी की जगह भूखा रहना पसंद करुंगा, लेकिन अपना जमीर मार पर भाजपा में नहीं जाऊंगा। भाजपा को हॉर्स ट्रेडिंग आती है, इससे पहले वह मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गोवा और मेघालय में भी ऐसा कर चुके हैं। अब वे पंजाब में भी खरीद फरोख्त करना चाहते हैं, लेकिन वह आम आदमी पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को खरीदने कोशिश न करें, क्योंकि आप में सभी जमीर वाले हैं, बिकाऊ नहीं।

भगवंत मान से यह पूछे जाने पर कि वह उस नेता का नाम क्यों नहीं बता रहे, जिसने खरीदने की कोशिश की तो उन्होंने कहा वक्त आने पर उस नेता का नाम भी उजागर करेंगे।

CM चन्नी ने आधी रात को किया गुप्त तांत्रिक अनुष्ठान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *