डेली संवाद, लखनऊ
पेट्रोल पंप पर मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी में बीएमडब्ल्यू शोरूम के सामने रिलायंस पेट्रोल पंप पर सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच एक काले रंग की एसयूवी कार आई। कार में 4 से पांच लोग सवार थे। गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था।
पेट्रोल भरवाने के दौरान इनका वहा काम करने वाले कर्मचारियों से बहस हो गई। जिसके बाद कार सवार युवकों ने फोन कर अपने कुछ और साथियों को बुला लिया। पेट्रोल पंप की ओर से जानकारी दी गई है कि करीब 30 से 40 लोग पहुंच गए और वहां जमकर तोड़-फोड़ की। साथ ही वहां रखा करीब 50 हजार रुपए का कैश भी लूट कर ले गए।
कार में लगा था भाजपा का झंडा
पेट्रोल पंप की ओर से थाने में शिकायत दी गई है। साथ ही मौके की तस्वीरें और वीडियो भी पुलिस को सौंप दिए हैं। तस्वीरों में कार और उस पर लगा भाजपा का झंडा भी दिखाई दे रहा है। साथ ही वहां हुई तोड़ फोड़ भी कैमरे में कैद है। कुछ दबंगों के चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, वहां जमीन पर पैसे भी पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि लूट के दौरान कुछ पैसे यहीं गिर गए थे।
CM चन्नी ने आधी रात को किया गुप्त तांत्रिक अनुष्ठान, देखें
https://youtu.be/A8L0nSO9Vd4