महाबीर सेठ
डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली
पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा फैसला किया है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के मद्देनजर पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ और प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने इस ऐलान के बाद सुनील जाखड़ और प्रताप सिंह बाजवा को साधने की पूरी कोशिश की है।
कांग्रेस हाईकमान ने सुनील जाखड़ को इलेक्शन कैंपेन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। इसके साथ ही प्रताप सिंह बाजवा को मेनिफेस्टो कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। कांग्रेस ने चुनाव समिति गठित करते हुए सुनील जाखड़ को कैंपेन कमेटी के चेयरमैन नियुक्त कर दिया है।
अजय माखन को स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। अंबिका सोनी को इलेक्शन कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री के पद से हटाए जाने के बाद सुनील जाखड़ इस पद की दौड़ में थे, लेकिन नवजोत सिद्धू के कारण वे सीएम नहीं बन सके, जिससे वे नाराज चल रहे थे।
CM चन्नी ने आधी रात को किया गुप्त तांत्रिक अनुष्ठान, देखें
https://youtu.be/A8L0nSO9Vd4