मंत्री के सामने जमकर बवाल, कांग्रेसियों में चले लात-घूंसे, MLA और पुलिस ने किया बीच-बचाव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 06 Dec 2021

मंत्री के सामने जमकर बवाल, कांग्रेसियों में चले लात-घूंसे, MLA और पुलिस ने किया बीच-बचाव

जयपुर। प्रभारी मंत्री के तौर पर पहली बार प्रतापगढ़ आए मंत्री डॉ. मुरारीलाल मीणा के स्वागत समारोह में कांग्रेसियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इनमें प्रधान, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य शामिल थे। गाड़ियों के आपस में टकराने के बाद विवाद शुरू हुआ था।

दो दिवसीय दौरे यहां पहुंचे मंत्री मीणा के स्वागत में दोपहर में जुलूस निकला था। तभी चित्तौड़गढ़ हाईवे पर टोल टैक्स के समीप वाहनों के जुलूस में पंचायत समिति सदस्य खातुराम मीणा और सरपंच रामलाल मीणा की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। उनमें विवाद की शुरुआत हुई और कुछ ही देर में नेता और उनके समर्थक भिड़ गए। अड़ा-अड़ी में टकराहट लात-घूंसों में बदल गई।

मामला इतना बढ़ा कि पुलिस बुलानी पड़ी

लात-घूंसे चलता देख स्थानीय विधायक रामलाल मीणा को दखल देना पड़ा। उनके दखल से भी जब कुछ नहीं बना, तो पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने मामला सुलझाया। मंत्री मीणा ने कांग्रेसियों को आपस में नहीं लड़ने की हिदायत दी।

प्रभारी मंत्री डॉ. मीणा सड़क मार्ग से प्रतापगढ़ पहुंचे थे। तभी स्थानीय विधायक रामलाल मीणा एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी जुलूस के तौर पर स्वागत के लिए पहुंचे। यहां वाहनों के साथ जुलूस लंबा हो गया। तभी टोल टैक्स पर सरपंच और जिला परिषद सदस्य के आगे-पीछे चल रहे वाहनों में टकराव हो गया। गाड़ी में हुए नुकसान को लेकर दोनों नेता गाड़ी से उतर गए। दोनों ने आपा खो दिया और वहीं पर लड़ने लगे।

नेताओं और उनके समर्थकों के बीच विवाद

शुरू में पुलिस ने माहौल खराब होने से रोकने के प्रयास किए, लेकिन बात नहीं बनी। नेताओं और उनके समर्थकों के बीच यहां विवाद के साथ ही लात-घूंसे चलने लगे। थाना साखथली सरपंच रामलाल मीणा, हॉट पंचायत समिति सदस्य खातूराम मीणा व सुहागपुरा प्रधान भरत पारगी के बीच लात-घूंसों का सिलसिला बढ़ता देख MLA रामलाल को दखल देना पड़ा। पुलिस ने भी मशक्कत कर नेताओं को छुड़ाया।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *