पंजाब के कैबिनेट मंत्री राजा वडिंग को करारा झटका, बादल परिवार को मिली पहली जीत, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 378 शब्द|📅 06 Dec 2021

पंजाब के कैबिनेट मंत्री राजा वडिंग को करारा झटका, बादल परिवार को मिली पहली जीत, पढ़ें

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से पंजाब के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को जोर का झटका लगा है। हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार के उस आदेश को रद कर दिया है जिसके तहत सरकार ने न्यू दीप और बादलों की आर्बिट एविएशन की बसें जब्त करने और परमिट रद करने का आदेश दिया था।

टैक्स न भरने के चलते न्यू दीप और आर्बिट एविएशन की बसें जब्त कर परमिट कैंसिल किए जाने के खिलाफ इन दोनों ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। दो दिनों तक चली बहस के बाद शुक्रवार को हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। दोनों याचिकाओं पर परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपना जवाब दायर कर कहा था कि टैक्स न भरने के कारण विभाग ने यह कार्रवाई की है उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

परमिट कैंसिल कर दिए गए

न्यू दीप और आर्बिट एविएशन ने हाई कोर्ट को बताया था कि जब सरकार पहले इनसे टैक्स को किश्तों में भरे जाने की इजाजत दे चुकी थी तो बाद में कैसे याचिकाकर्ता कंपनी को सूचित किए बिना इस इजाजत को रद कर दिया गया और परमिट कैंसिल कर दिए गए। इस पर हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता कंपनी की जब्त की गई बसें छोड़ने और रद किए गए परमिट को अस्थायी तौर पर बहाल किए जाने के आदेश देते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया था।

आर्बिट एविएशन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि उनका 77 लाख 15 हजार 61 रुपये का जो बकाया था । 11 अक्तूबर को संबंधित अथारिटी ने इस राशि को 19 लाख 28 हजार 765 रुपये की चार किश्तों में भरे जाने की इजाजत दे दी थी। जिसके बाद आर्बिट एविएशन ने पहली किश्त भर दी थी, लेकिन 18 अक्तूबर को किस्तों में बकाया भरे जाने की जो इजाजत दी गई थी।

वह वापस ले ली गई बावजूद इसके 15 नवंबर तक वह 30 नवंबर तक प् पूरा टैक्स भर चुके थे लेकिन 12 नवंबर को उनका परमिट ही रद कर दिया गया कुछ यही दलीलें न्यू दीप की ओर से दी गयी थी। हाई कोर्ट ने आज इस मामले में फैसला सुना दिया है।

CM चन्नी ने आधी रात को किया गुप्त तांत्रिक अनुष्ठान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *