चंडीगढ़ में खुला पंजाब लोक कांग्रेस का दफ्तर, कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- BJP संग लड़ेंगे चुनाव, सीट बंटवारे पर कही बड़ी बात, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Former Chief Minister Captain Amarinder Singh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 260 शब्द|📅 06 Dec 2021

चंडीगढ़ में खुला पंजाब लोक कांग्रेस का दफ्तर, कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- BJP संग लड़ेंगे चुनाव, सीट बंटवारे पर कही बड़ी बात, देखें VIDEO

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस लांच हो गई है। पार्टी के कार्यालय का सोमवार को चंडीगढ़ में उद्घाटन किया गया। चंडीगढ़ के सेक्टर 9 डी में स्थित दफ्तर का उद्धाटन करने कैप्टन खुद पहुंचे। इस दौरान कैप्टन ने राज्य का अगला विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ लड़ने का एलान कर दिया है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने इस बारे में अमित शाह से बात की है। हालांकि, सीटों पर समझौता होना बाकी है। पंजाब में अगले साल फरवरी के बाद चुनाव होने की संभावना है। इस दौरान प्रेसवार्ता में कैप्टन ने कहा कि हमारा उद्देश्य पंजाब विधानसभा चुनाव जीतना है और हम जीतेंगे।

वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लिया

इससे पहले उन्होंने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने से पहले वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लिया। कैप्टन ने ट्वीट किया कि पंजाब की समृद्धि और सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की, क्योंकि मैं अपने राज्य और इसके लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखने का संकल्प लेता हूं।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) और टकसाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा के संयुक्त अकाली दल के साथ गठबंधन का स्पष्ट संकेत दिया था। यह पहला अवसर है जब भाजपा की तरफ से कैप्टन और ढींढसा के साथ चुनावी गठबंधन करने पर खुलकर बयान दिया गया है। कैप्टन पहले ही कह चुके हैं कि वे भाजपा के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

CM चन्नी ने आधी रात को किया गुप्त तांत्रिक अनुष्ठान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *