डांसर सपना चौधरी ने स्टेज पर किया गदर डांस, Patta Goli Ka गाने पर मचाया धमाल, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 06 Dec 2021

sapna chaudhary

मुंबई। हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने भले ही इन दिनों रागिनी कार्यक्रमों से दूरी बनाई हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें काफी एक्टिव देखा जा रहा है। सपना कभी अपने इंडियन फोटोशूट्स से इंटरनेट की गर्मी बढ़ाती देखी जाती हैं, तो कभी वेस्टर्न आउटफिट पहन फैंस के दिलों पर कहर बरपा देती हैं। इसी कड़ी में हरियाणवी सेंसेशन ने अपने लेटेस्ट डांस वीडियो (Sapna Choudhary Dance Video) से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है।

सपना चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वो व्हाइट कलर का लहंगा पहने ‘पट्टा गोली का’ (Patta Goli Ka) गाने पर हसीन अदाओं को बिखेरते हुए गदर मूव्स करती नजर आ रही हैं। इस क्लिप में सपना हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लगी हैं। साथ ही ये वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी का ही नतीजा है कि अबतक इस वीडियो को इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 32 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही फैंस को कमेंट कर हरियाणवी क्वीन के मूव्स पर बेहतरीन प्रतिक्रियाएं देते देखा जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’उफ्फ! कोई तो रोक लो यार।’

दूसरे ने लिखा,’गजब…मस्त।’ वहीं, एक अन्य लिखते हैं,’सपना मैम आपके रील्स देखते ही बनते हैं।’ ऐसे ही बाकी फैंस को भी हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप कर सपना की तारीफ करते देखा गया है।

डांसर सपना चौधरी ने स्टेज पर किया गदर डांस, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *