जालंधर के लेदर इंडस्ट्री के मालिक ने नगर निगम को लगाया चूना, वरियाणा डंप के पास काटी अवैध कालोनी, न्यू गौतम नगर के लोगों ने की शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 248 शब्द|📅 06 Dec 2021

जालंधर के लेदर इंडस्ट्री के मालिक ने नगर निगम को लगाया चूना, वरियाणा डंप के पास काटी अवैध कालोनी, न्यू गौतम नगर के लोगों ने की शिकायत

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के दिग्गज लेदर इंडस्ट्री के मालिक ने नगर निगम के खजाने को लाखों रुपए का चूना लगाया है। इस इंडस्ट्रीज ने अवैध रूप से न्यू गौतम नगर के पास वरियाणा डंप के नजदीक अवैध कालोनी काट दी है। इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा से कालोनी के लोगों ने ही की ही।

न्यू गौतम नगर के गुरप्रीत सिंह ने नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा को भेजी शिकायत में कहा गया है कि लेदर इंडस्ट्री के मालिक ने अवैध कालोनी काट कर नगर निगम के सीवर और पानी की पाइपों से कनेक्शन कर रहे हैं। जिससे न्यू गौतम नगर में पानी और सीवरेज को लेकर आने वाले दिनों में समस्या खड़ी हो सकती है।

मुख्यमंत्री से भी शिकायत

इलाके के लोगों ने नगर निगम के कमिश्नर के साथ साथ इस अवैध कालोनी की शिकायत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यालय को भी भेजी है। हैरानी की बात तो यह है कि लोगों द्वारा लगातार शिकायत के बाद भी नगर निगम का बिल्डिंग ब्रांच इस अवैध कालोनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।

जालंधर के लेदर इंडस्ट्री के मालिक ने नगर निगम को लगाया चूना, वरियाणा डंप के पास काटी अवैध कालोनी, न्यू गौतम नगर के लोगों ने की शिकायत

इलाके के गुरप्रीत सिंह, राजेश कुमार, रानी देवी व अन्य ने कहा है कि अगर इंडस्ट्री मालिक की अवैध कालोनी में जोड़े जा रहे पानी और सीवरेज के कनेक्शन पर निगम अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो वे लोग कपूरथला रोड पर जाम लगा देंगे। इसके साथ ही नगर निगम मुख्यालय का भी घेराव किया जाएगा।

CM चन्नी ने आधी रात को किया गुप्त तांत्रिक अनुष्ठान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *