डेली संवाद, जालंधर
पंजाब कांग्रेस के नेता और डिस्ट्रक्टि प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन मनोज अरोड़ा पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि मनोज अरोड़ा ने अपनी चहेती सोसाइटियों को सरकारी धन का बंदरबांट किया है। इसकी शिकायत योजना आयोग और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से की गई है। मामले की जांच भी शुरु हो गई है।
भाजयुमो नेता अर्जुन त्रेहन ने आरोप लगाया है कि प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन मनोज अरोड़ा ने कुछ चहेती सोसाइटियों को सरकारी धन का बंदरबांट किया है। आरोप यह है कि उक्त सोसाइटियों को लाखों रुपए के चेक दिए गए, बाद में इसमें से कैश वापस ले लिया गया है। उक्त आरोप की शिकायत दिल्ली और चंडीगढ़ में की गई है।
अर्जुन त्रेहन के मुताबिक मनोज अरोड़ा की जिन सोसाइटियों को चेक दिए गए हैं, उसका कोई आडिट नहीं किया गया है। जिससे बड़े स्तर पर धांधली हुई है। उन्होंने इसके लिए आरटीआई एक्ट के मुताबिक जानकारी भी मांगी है। वहीं, चेयरमैन मनोज अरोड़ा ने इसे झूठा और बकवास बताया है। उन्होंने कहा कि प्लानिंग बोर्ड के एक-एक पैसे का हिसाब होता है, इसे आडिट भी किया जाता है।
पढ़ें पूरी शिकायत
CM चन्नी ने आधी रात को किया गुप्त तांत्रिक अनुष्ठान, देखें
https://youtu.be/A8L0nSO9Vd4